मध्य पूर्व तनाव के बीच Air India का बड़ा फैसला, यूरोप-अमेरिका के लिए 36 अतिरिक्त उड़ानें

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Air India Extra Flights: मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा पर साफ नजर आ रहा है. इसी बीच एयर इंडिया ने यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए यूरोप और उत्तरी अमेरिका के लिए अतिरिक्त उड़ानों का ऐलान किया है. एयरलाइन ने बताया कि 19 मार्च से 28 मार्च के बीच दिल्ली और मुंबई से लंदन (हीथ्रो), टोरंटो, फ्रैंकफर्ट और ज्यूरिख जैसे प्रमुख गंतव्यों के लिए कुल 36 अतिरिक्त उड़ानें संचालित की जाएंगी.

10 हजार से ज्यादा सीटें बढ़ेंगी

एयर इंडिया के अनुसार इन अतिरिक्त उड़ानों से 10,000 से अधिक नई सीटें उपलब्ध होंगी. इससे यात्रियों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे, खासकर ऐसे समय में जब अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी सीमित हो गई है. ये उड़ानें दिल्ली-लंदन (हीथ्रो), मुंबई-लंदन, दिल्ली-फ्रैंकफर्ट, दिल्ली-ज्यूरिख और दिल्ली-टोरंटो रूट पर संचालित होंगी.

पहले भी बढ़ाई गई थी उड़ानें

इससे पहले भी एयर इंडिया ने 10 मार्च से 18 मार्च के बीच 78 अतिरिक्त उड़ानें चलाने की घोषणा की थी. इससे साफ है कि अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर मांग लगातार बढ़ रही है.

बुकिंग शुरू

इन उड़ानों की बुकिंग एयर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप और अधिकृत ट्रैवल एजेंट्स के जरिए की जा रही है. एयरलाइन के मुताबिक यह फैसला बदलती वैश्विक परिस्थितियों के बीच यात्रियों को राहत देने और बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है.

DGCA से मिली राहत

इससे पहले नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने एयर इंडिया को यूरोप, अमेरिका और कनाडा की लंबी दूरी की उड़ानों के लिए किराया नियमों में अस्थायी छूट दी थी. हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों के कारण एयरलाइंस को लंबा रूट अपनाना पड़ रहा है, जिससे परिचालन लागत और यात्रा समय दोनों बढ़ गए हैं.

इंडिगो ने भी बढ़ाईं उड़ानें

वहीं, इंडिगो ने 16 मार्च से 28 मार्च के बीच पश्चिम एशिया के लिए 252 साप्ताहिक उड़ानों का संचालन करने की घोषणा की है. हालांकि, दोहा, कुवैत, बहरीन, दम्माम, फुजैरा, रस अल खैमाह और शारजाह जैसे कुछ गंतव्यों के लिए सेवाएं 28 मार्च तक अस्थायी रूप से निलंबित रहेंगी.

यह भी पढ़े: IndiGo पर महंगे तेल की मार, मध्य पूर्व तनाव से मुनाफे पर बढ़ा दबाव

Latest News

Nita Ambani का ‘मानवता’ को सलाम: ओडिशा में मिला 2025 का प्रतिष्ठित ‘ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड’!

नीता अंबानी को KISS भुवनेश्वर ने ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया. समाजसेवा में उनके योगदान को सराहा गया.

More Articles Like This

Exit mobile version