मार्च तिमाही में 25% बढ़ी Apple India की बिक्री, स्मार्टफोन बाजार में वीवो सबसे आगे: Report

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
भारत में Apple के iPhone की आपूर्ति में जनवरी-मार्च तिमाही 2025 में सालाना आधार पर 25% बढ़ोतरी दर्ज की गई. इस दौरान इसकी बाजार हिस्सेदारी भी बढ़कर 8% हो गई. साइबरमीडिया रिसर्च की सोमवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, चीन की स्मार्टफोन विनिर्माता Vivo की जनवरी-मार्च 2025 तिमाही में भारत के समग्र स्मार्टफोन बाजार में सबसे अधिक 20% हिस्सेदारी रही. इसके साथ ही भारतीय स्मार्टफोन बाजार में इसमें अपना दबदबा कायम रखा.
वहीं, दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग 18% हिस्सेदारी के साथ भारतीय बाजार में दूसरे और शाओमी 13% बाजार हिस्सेदारी के साथ तीसरे स्थान पर रही. रिपोर्ट के अनुसार, शाओमी की हिस्सेदारी में सालाना आधार पर शीर्ष पांच में शामिल कंपनियों में से सबसे अधिक 37% की गिरावट आई. यह किफायती और ‘वैल्यू-फॉर-मनी’ स्मार्टफोन दोनों खंडों में चुनौतियों को दर्शाती है.
ओप्पो स्मार्टफोन की बिक्री सालाना आधार पर 8% बढ़ी और इसकी बाजार हिस्सेदारी 12% पर पहुंच गई. वहीं मोटोरोला ने सालाना आधार पर 53% की वृद्धि दर्ज की. रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी-मार्च तिमाही में भारत में 5जी स्मार्टफोन की आपूर्ति कुल बाजार का 86% रही, जो सालाना आधार पर 14% की वृद्धि दर्शाता है. फीचरफोन खंड में चीन की कंपनी आईटेल ने 41% हिस्सेदारी के साथ बाजार का नेतृत्व किया.
इसके बाद घरेलू मोबाइल फोन विनिर्माता लावा का स्थान रहा, जिसने सालाना आधार पर 14% की गिरावट दर्ज की. नोकिया ब्रांड का स्वामित्व रखने वाली कंपनी एचएमडी की बिक्री इस तिमाही में 6% घटने के बावजूद बाजार हिस्सेदारी 19% रही. मीडियाटेक ने 46% बाजार हिस्सेदारी के साथ भारत के स्मार्टफोन चिपसेट बाजार पर अपना दबदबा कायम रखा. क्वालकॉम ने 35% हिस्सेदारी के साथ प्रीमियम स्मार्टफोन खंड (25,000 रुपये से अधिक मूल्य के) का नेतृत्व किया.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This