Bank FD Rates: शेयर बाजार की अनिश्चितता के बीच FD बनी निवेशकों की पसंद, जानिए कौन-सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bank FD Rates: वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और बाजार में लगातार बढ़ते उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों का रुझान एक बार फिर सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है. दुनिया के कई हिस्सों में भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक चुनौतियों के कारण लोग ऐसे निवेश विकल्प तलाश रहे हैं, जहां पूंजी सुरक्षित रहने के साथ-साथ अच्छा रिटर्न भी मिल सके. ऐसे माहौल में फिक्स्ड डिपॉजिट एक बार फिर निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है.

शेयर बाजार में जहां रिटर्न के साथ जोखिम भी जुड़ा रहता है, वहीं एफडी निवेशकों को निश्चित अवधि के लिए तय ब्याज दर पर स्थिर रिटर्न का भरोसा देती है. यही वजह है कि हाल के दिनों में कई लोग एफडी में निवेश करने पर विचार कर रहे हैं. खासकर स्मॉल फाइनेंस बैंक इस समय आकर्षक ब्याज दरों की पेशकश कर रहे हैं, जो निवेशकों का ध्यान खींच रही हैं.

क्यों बढ़ रहा है FD की ओर लोगों का रुझान?

वित्तीय बाजार में अनिश्चितता के दौर में अधिकांश निवेशक अपने पैसे की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं. FD ऐसे निवेशकों के लिए एक लोकप्रिय विकल्प माना जाता है क्योंकि इसमें बाजार के उतार-चढ़ाव का सीधा असर नहीं पड़ता. इसके अलावा निवेश की अवधि पहले से तय होती है और निवेशक को यह भी पता होता है कि मैच्योरिटी पर उसे कितना रिटर्न मिलेगा. यही कारण है कि सुरक्षित निवेश की तलाश कर रहे लोगों के बीच एफडी की लोकप्रियता लगातार बनी हुई है.

एक से दो साल की FD पर कौन दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज?

यदि कोई निवेशक एक से दो साल की अवधि के लिए एफडी करवाना चाहता है तो कई स्मॉल फाइनेंस बैंक आकर्षक ब्याज दरों की पेशकश कर रहे हैं. इस अवधि में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक सबसे अधिक 8.10% तक की ब्याज दर दे रहा है. इसके बाद ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.75% और सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.60% की दर से ब्याज ऑफर कर रहे हैं. वहीं उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.40%, जना स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.30% और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.10% की दर से ब्याज दे रहे हैं. इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक इस अवधि के लिए 6.90% का ब्याज ऑफर कर रहा है.

दो से तीन साल की FD पर मिल रहा है शानदार रिटर्न

दो से तीन साल की अवधि वाले निवेशकों के लिए भी कई बैंक आकर्षक विकल्प लेकर आए हैं. इस श्रेणी में सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 8.10% की ब्याज दर के साथ सबसे आगे है. इसके बाद ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.75%  की दर से ब्याज दे रहा है. जना स्मॉल फाइनेंस बैंक और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक दोनों 7.50Z% की ब्याज दर प्रदान कर रहे हैं. वहीं इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.40%, AU स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.25% और उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक भी 7.25% का ब्याज दे रहा है.

तीन से पांच साल की FD पर कितना मिलेगा रिटर्न?

लंबी अवधि के निवेशकों के लिए भी स्मॉल फाइनेंस बैंक बेहतर रिटर्न का अवसर प्रदान कर रहे हैं. तीन से पांच साल की अवधि में सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.90% की ब्याज दर के साथ सबसे आगे बना हुआ है. इसके बाद जना स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.77% और उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.55% का रिटर्न ऑफर कर रहे हैं. वहीं उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.25%, AU स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.00% और इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक भी 7.00% की ब्याज दर दे रहे हैं. ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक इस अवधि में 6 प्रतिशत तक का रिटर्न प्रदान कर रहा है.

FD में निवेश से पहले किन बातों का रखें ध्यान?

हालांकि अधिक ब्याज दर आकर्षक लग सकती है, लेकिन निवेश करने से पहले बैंक की विश्वसनीयता, जमा बीमा सुविधा, निवेश अवधि और अपनी वित्तीय जरूरतों को ध्यान में रखना जरूरी है. निवेशकों को यह भी देखना चाहिए कि ब्याज दरें समय-समय पर बदल सकती हैं. इसलिए किसी भी एफडी में निवेश करने से पहले संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या शाखा से ताजा जानकारी अवश्य प्राप्त करनी चाहिए.

सुरक्षित निवेश के लिए फिर बढ़ा भरोसा

बाजार में अनिश्चितता और वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बीच एफडी एक बार फिर सुरक्षित निवेश के मजबूत विकल्प के रूप में उभर रही है. खासकर स्मॉल फाइनेंस बैंक पारंपरिक बैंकों की तुलना में अधिक ब्याज दरें देकर निवेशकों को आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे में जो निवेशक जोखिम से बचते हुए स्थिर और निश्चित रिटर्न चाहते हैं, उनके लिए एफडी एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई है.

यह भी पढ़े: Crude Oil Price: अमेरिका-ईरान समझौते की खबर से धड़ाम हुए कच्चे तेल के दाम, भारत को मिल सकती है बड़ी राहत

Latest News

21 June 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 21 June 2026: आज 21 जून 2026, रविवार का दिन है. वैदिक पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ शुक्ल...

More Articles Like This

Exit mobile version