PM Modi: PM मोदी ने US-Iran डील का किया स्वागत, कहा- उम्मीद है कि इससे दुनिया में स्थिरता आएगी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi: दुनिया की सबसे बड़ी मुसीबत खत्म होने के कगार पर है. अमेरिका और ईरान के बीच जंग थम गई है. दोनों ही देशों ने डील का ऐलान कर दिया है. व्हाइट हाउस से सफेद धुआं देखा गया जो कि परंपरा के मुताबिक ये कन्फर्मेशन होता है कि शांति समझौते पर हस्ताक्षर हो गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने US-Iran समझौते का स्वागत किया.

PM मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा…

पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ”मैं पश्चिम एशिया में संघर्ष को खत्म करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच बनी सहमति का स्वागत करता हूं. इस संघर्ष के कारण दुनिया भर में गंभीर आर्थिक उथल-पुथल हुई है और कई देशों में जान-माल का नुकसान हुआ है.”

पीएम मोदी ने आगे लिखा, ”भारत को उम्मीद है कि इस सहमति को लागू करने से क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने में मदद मिलेगी और आवाजाही व व्यापार की स्वतंत्रता सुनिश्चित होगी. हम उम्मीद करते हैं कि बाकी मुद्दों पर बातचीत से एक टिकाऊ और अंतिम समझौता हो सकेगा.”

ट्रंप ने क्या दावा किया?

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ईरान के साथ समझौता हो गया है. ईरान ने भी बयान जारी किया कि अमेरिका के साथ कई महीनों की लंबी और मुश्किल बातचीत के बाद दोनों देशों ने सीजफायर के MoU को अंतिम रूप दे दिया है. ट्रम्प ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोला जाएगा. उन्होंने ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी तुरंत हटाने की मंजूरी दे दी है. 14 शर्तों पर अमेरिका और ईरान राजी हुए हैं. दोनों देश 19 जून को स्विट्जरलैंड के जेनेवा में पीस डील पर दस्तखत करेंगे.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version