Bank Holiday List April 2026: अप्रैल में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, दिल्ली-NCR में 10 दिन छुट्टी; देखें पूरी लिस्ट

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bank Holiday List April 2026: मार्च के खत्म होते ही अप्रैल 2026 की शुरुआत होने जा रही है और इसके साथ ही बैंक छुट्टियों की एक लंबी सूची भी सामने आ गई है, जिसने आम लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आधिकारिक अवकाश कैलेंडर के अनुसार, इस महीने देशभर में कुल 14 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. इन छुट्टियों में राष्ट्रीय अवकाश, विभिन्न राज्यों के प्रमुख त्योहार, दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ सभी रविवार शामिल हैं. इसका मतलब यह है कि पूरे महीने में कई बार बैंकिंग सेवाएं बाधित रहेंगी, जिससे ग्राहकों को अपने जरूरी कामों की पहले से योजना बनानी होगी.

दिल्ली-NCR में 10 दिन बैंक बंद, सभी छुट्टियां लागू नहीं

दिल्ली-NCR क्षेत्र के लिए राहत की बात यह है कि यहां सभी 14 छुट्टियां लागू नहीं होंगी, लेकिन फिर भी कुल 10 दिन बैंक बंद रहेंगे. इसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय अवकाश, दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार शामिल हैं. ऐसे में अगर किसी को बैंक शाखा से जुड़े काम जैसे नकद जमा, चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट बनवाना या अन्य ऑफलाइन काम करने हैं, तो इन छुट्टियों को ध्यान में रखकर ही अपनी योजना बनानी होगी, क्योंकि लगातार छुट्टियों के कारण काम अटक सकता है.

दिल्ली-NCR में बैंक कब-कब रहेंगे बंद

अप्रैल महीने की शुरुआत ही बैंकिंग कामकाज के लिहाज से महत्वपूर्ण है, क्योंकि 1 अप्रैल को वित्तीय वर्ष के समापन के चलते बैंक बंद रहेंगे. इसके बाद महीने भर में अलग-अलग कारणों से छुट्टियां पड़ेंगी:

तारीख कारण
1 अप्रैल बैंक वार्षिक खाते बंद (फाइनेंशियल क्लोजिंग)
3 अप्रैल गुड फ्राइडे
5 अप्रैल रविवार
11 अप्रैल दूसरा शनिवार
12 अप्रैल रविवार
14 अप्रैल डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
19 अप्रैल रविवार
20 अप्रैल अक्षय तृतीया (कुछ क्षेत्रों में प्रभाव)
25 अप्रैल चौथा शनिवार
26 अप्रैल रविवार

इन तारीखों पर दिल्ली-NCR में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, जिससे ग्राहकों को पहले से तैयारी करना जरूरी है.

राज्यों के हिसाब से बदलेंगी छुट्टियां

अप्रैल महीने में कई बड़े क्षेत्रीय त्योहार भी आते हैं, जिनके कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक अलग-अलग दिनों पर बंद रहेंगे. इनमें मौंडी थर्सडे, बोहाग बिहू, बंगाली नव वर्ष, तमिल नव वर्ष, विशु और गरिया पूजा जैसे प्रमुख त्योहार शामिल हैं. इन त्योहारों के चलते पूर्वोत्तर, दक्षिण और पूर्वी भारत के कई राज्यों में बैंकिंग सेवाएं अलग-अलग दिनों में प्रभावित रहेंगी. हालांकि, दिल्ली-NCR में इन सभी छुट्टियों का असर नहीं होगा, लेकिन अन्य राज्यों के ग्राहकों को अपनी स्थानीय छुट्टियों की जानकारी जरूर रखनी चाहिए.

डिजिटल बैंकिंग रहेगी चालू

हालांकि बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग सेवाओं में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी. नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से काम करती रहेंगी. इसका मतलब है कि आप पैसे ट्रांसफर करना, बिल भुगतान करना या बैलेंस चेक करना जैसे काम आसानी से कर सकते हैं. लेकिन चेक क्लियरेंस, कैश जमा, पासबुक अपडेट या ड्राफ्ट जैसे काम के लिए बैंक शाखा खुली होना जरूरी है.

यह भी पढ़े: शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 1200 अंक टूटा, 6 लाख करोड़ डूबे; जानिए गिरावट की 5 बड़ी वजहें

Latest News

Aaj Ka Rashifal: किस्मत का साथ मिलेगा या बढ़ेंगी परेशानियां, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 17 April 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This

Exit mobile version