Bharti Hexacom IPO: नए वित्त वर्ष में आ रहा 4,275 करोड़ का आईपीओ, जानें प्राइस बैंड, GMP और अन्य डिटेल्स

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bharti Hexacom IPO: इस हफ्ते यानी नए वित्‍त वर्ष में पहला आईपीओ लॉन्‍च होने वाला है. यह भारती ‍हेक्‍साकॉम का एक मैनबोर्ड आईपीओ हैं. यह टेलीकॉम और ब्रॉडबैंड सोल्यूशंस प्रोवाइडर 3 अप्रैल को अपना आईपीओ लॉन्च करेगा. भारती एयरटेल की सब्सिडियरी भारती हेक्साकॉम के इस आईपीओ को आप 5 अप्रैल तक सब्सक्राइब कर सकते हैं.

कंपनी ने आईपीओ के लिए 542 से 570 रुपये प्राइस बैंड तय किया है. वहीं, फेस वैल्यू 5 रुपये तय किया गया है. इस तरह फ्लोर प्राइस फेस वैल्यू की 108.40 गुना है. वहीं, कैप प्राइस, फेस वैल्यू की 114 गुना है. फ्लोर प्राइस पर प्राइस टू अर्निंग्स रेश्यो 49.36 गुना है. वहीं, कैप प्राइस 51.91 गुना है.

 4,275 करोड़ रुपये का आईपीओ

यह आईपीओ 4,275 करोड़ रुपये का है. यह वित्‍त वर्ष 2024-25 के लिए पहला आईपीओ है. आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) है. इसमें कोई भी फ्रेश इश्यू कंपोनेंट नहीं है. भारती हेक्साकॉम के आईपीओ में एंकर निवेशक 2 अप्रैल को बोली लगा सकेंगे. इस इश्यू का कम से कम 75 प्रतिशत हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों के लिए आरक्षित है. 15 प्रतिशत से अधिक गैर संस्थागत निवेशकों के लिए नहीं है. वहीं, अधिकतम 10 प्रतिशत रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित है.

न्यूनतम 14,820 रुपये कर सकते हैं निवेश

निवेशक इस आईपीओ में न्यूनतम 26 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं. रिटेल निवेशको की बात करें तो इस आईपीओ में न्यूनतम 14,820 रुपये इन्‍वेस कर सकते हैं. भारती हेक्साकॉम के आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट 8 अप्रैल को होने की संभावना है. वहीं, 12 अप्रैल को स्टॉक एक्सचेंजों पर शेयरों की लिस्टिंग को हो सकती है.

क्या है GMP?

ग्रे मार्केट में भारती हेक्साकॉम का शेयर प्रीमियम के साथ कारोबार करता दिखा है. इसको 570 रुपये के इश्यू प्राइस के तुलना में 37 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करते देखा गया. इस तरह स्टॉक एक्सचेंजों पर कंपनी के शेयर की लिस्टिंग 6.49 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 607 रुपये पर हो सकती है.

ये भी पढ़ें :- बर्थडे केक बना काल… खाते ही मौत के गोद में सो गई 10 साल की बच्ची

 

Latest News

FIFA World Cup 2026: न्यूजीलैंड को 5-1 से हराकर नॉकआउट में पहुंचा बेल्जियम, लिएंड्रो की वजह से ही मिली जीत

FIFA World Cup 2026: ग्रुप G मुकाबले में बेल्जियम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 5-1 से हराया....

More Articles Like This

Exit mobile version