लालकृष्ण आडवाणी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘भारत रत्न’ से किया सम्मानित, पीएम मोदी भी रहे मौजूद

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

LK Advani honored with Bharat Ratna: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को आज देश के  सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया. आज यानी रविवार को लाल कृष्ण आडवाणी को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों लाल कृष्ण आडवाणी को ये सम्मान प्रदान किया गया.

लाल कृष्ण अडवानी के घर जाकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनको सम्मान दिया. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे. पीएम मोदी लाल कृष्ण अडवानी के बगल में बैठे दिखाए दिए. इससे ठीक पहले लालकृष्ण आडवाणी के घर गृहमंत्री अमित शाह पहुचे थे.

आपको बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह के अलावा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आडवाणी के घर पहुंचे थे. इस साल लाल कृष्ण आडवाणी, कर्पूरी ठाकुर, नरसिम्हा राव, एमएस स्वामीनाथन और चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किया गया.

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्रियों पी वी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह, कृषि मंत्री एम एस स्वामीनाथन तथा बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न मरणोपरांत प्रदान किया.

यह भी पढ़ें: Rule Changed: एक अप्रैल से बदल जाएंगे ये नियम, आप पर पड़ेगा सीधा असर; जानिए

Latest News

Digital Platforms Penalized: ग्राहकों को गुमराह करना पड़ा भारी, IndiGo, Zepto समेत 9 डिजिटल प्लेटफॉर्म पर CCPA का जुर्माना

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने ग्राहकों को गुमराह करने वाले डार्क पैटर्न के इस्तेमाल पर IndiGo, Zepto, Physics Wallah, FirstCry समेत 9 डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया है. जानिए किस कंपनी पर कितनी कार्रवाई हुई.

More Articles Like This

Exit mobile version