BHEL Investment: कोल इंडिया के JV में 3,064 करोड़ का निवेश, अमोनियम नाइट्रेट प्लांट लगाएगी कंपनी

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

BHEL Investment News: इंजीनियरिंग क्षेत्र की दिग्गज कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने बड़ा निवेश फैसला लिया है. कंपनी ने गुरुवार को जानकारी दी कि वह कोल इंडिया के साथ बनाए गए जॉइंट वेंचर में करीब 3,064.46 करोड़ रुपए का निवेश करेगी. एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, यह निवेश चार साल में किया जाएगा. इस जॉइंट वेंचर कंपनी भारत कोल गैसीफिकेशन एंड केमिकल्स लिमिटेड (BCGCL) में BHEL की हिस्सेदारी 49 प्रतिशत होगी, जबकि कोल इंडिया की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी रहेगी.

अमोनियम नाइट्रेट प्लांट होगा स्थापित

इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य कोयले से अमोनियम नाइट्रेट का उत्पादन करना है. इसके लिए 2,000 टन प्रति दिन क्षमता वाला प्लांट स्थापित किया जाएगा. इससे कंपनी के केमिकल कारोबार को मजबूती मिलेगी. BHEL के बोर्ड ने टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड के साथ एक और जॉइंट वेंचर को मंजूरी दी है. यह संयुक्त उद्यम वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के मेंटेनेंस के लिए बनाया जाएगा.

शेयर में गिरावट

इन बड़ी घोषणाओं के बावजूद BHEL के शेयरों में गिरावट देखी गई. एनएसई पर कंपनी का शेयर 2.75 प्रतिशत गिरकर 253 रुपए पर बंद हुआ. इस हफ्ते स्टॉक में 4.60 प्रतिशत की गिरावट आई है.

शेयर प्रदर्शन और OFS अपडेट

इस साल अब तक कंपनी का शेयर करीब 13.19 प्रतिशत गिरा है. हालांकि, पिछले 6 महीने में 6.67 प्रतिशत और एक साल में करीब 23 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है.

सरकार ने फरवरी में BHEL में 5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के लिए OFS लॉन्च किया था, जिसमें शुरुआती 3 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची जाएगी. OFS के लिए न्यूनतम कीमत 254 रुपए प्रति शेयर तय की गई है.

वित्तीय प्रदर्शन में जबरदस्त सुधार

कंपनी का नेट प्रॉफिट 2025-26 की तीसरी तिमाही में लगभग तीन गुना बढ़कर 382.49 करोड़ रुपए हो गया. पिछले साल इसी अवधि में यह 124.77 करोड़ रुपए था.

वहीं कंपनी की आय 16.4 प्रतिशत बढ़कर 8,473.10 करोड़ रुपए पहुंच गई, जो पावर और इंडस्ट्रियल सेक्टर में बेहतर प्रदर्शन का नतीजा है.

यह भी पढ़े: मध्य पूर्व में तनाव का असर! डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार 93 के पार पहुंचा

Latest News

Baddha Padmasana: बद्ध पद्मासन से शरीर को मिलते हैं कई फायदे, जानें करने का तरीका और सावधानियां

Baddha Padmasana:  योग में कई ऐसे आसन हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ मन को शांत करने...

More Articles Like This

Exit mobile version