ट्रंप बोलें-‘नहीं भेजेंगे सेना’, दो मिनट में ईरान को खत्म करने की धमकी से मिडिल ईस्ट में बढ़ी हलचल

Iran vs Israel-US War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि हम दो मिनट में ईरान को खत्म कर सकते हैं. व्हाइट हाउस में बातचीत के दौरान उन्होंने साफ कहा कि अमेरिका फिलहाल कहीं भी सेना नहीं भेज रहा. ट्रंप ने ईरान को दुनिया के लिए गंभीर खतरा बताया. साथ ही दावा किया कि अमेरिका जब चाहे खर्ग द्वीप पर कब्जा कर सकता है. ट्रंप ने साफ किया कि मैं कहीं भी सेना नहीं भेज रहा हूं.

अगर भेजता तो आपको बताता भी नहीं

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अगर भेजता तो आपको बताता भी नहीं. अमेरिका का फोकस फिलहाल तेल की कीमतें नियंत्रण में रखने पर है. ट्रंप ने कहा कि पहले अर्थव्यवस्था और तेल की कीमतें बेहतर थीं लेकिन ईरान की स्थिति देखकर कार्रवाई जरूरी लगी. उन्हें लगा था हालात और बिगड़ सकते हैं, लेकिन अब उम्मीद है कि आखिर में दुनिया ज्यादा सुरक्षित होगी.

जापान की प्रधानमंत्री भी सहमत

ट्रंप के मुताबिक जापान की प्रधानमंत्री भी उनके रुख से सहमत हैं. उनका मानना है कि ईरान खासकर मध्य-पूर्व के लिए खतरा बना हुआ है. जापानी प्रधानमंत्री ने भी कहा कि दुनिया एक गंभीर सुरक्षा माहौल से गुजर रही है. ईरान को परमाणु हथियार बनाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.

सिर्फ ट्रंप ही ला सकते हैं वैश्विक शांति

जापान ने ईरान की आलोचना करते हुए कहा कि पड़ोसी क्षेत्रों पर हमले Strait of Hormuz को बंद करने की धमकी वैश्विक शांति और व्यापार के लिए खतरा है. जापानी पीएम ने कहा  कि उनका मानना है कि सिर्फ ट्रंप ही वैश्विक शांति ला सकते हैं इसके लिए वे अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने को तैयार हैं.

इसे भी पढ़ें. अब ईरान के प्रमुख गैस क्षेत्र पर हमले नहीं करेगा इजराइल! नेतन्याहू ने ट्रंप के अनुरोध पर किया वादा

Latest News

Mobile Manufacturing Scheme: ₹62,500 करोड़ की नई स्कीम को मंजूरी, भारत बनेगा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब

केंद्रीय कैबिनेट ने ₹62,500 करोड़ की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (MPMS) को मंजूरी दे दी है. यह योजना 2026-27 से 2030-31 तक लागू रहेगी और मोबाइल उत्पादन, निर्यात, घरेलू विनिर्माण तथा रोजगार सृजन को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगी.

More Articles Like This

Exit mobile version