Stock Market: घरेलू शेयर बाजार में मचा कोहराम, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: घरेलू शेयर बाजार में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई. एनएसई निफ्टी और बीएसई सेंसेक्स अपने हाई लेवल से 16 प्रतिशत गिर गए हैं. आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) 1.90 प्रतिशत यानी 1414 अंक की जबरदस्त गिरावट लेकर 73,198 के स्‍तर पर बंद हुआ है.

बाजार बंद होते समय सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 29 शेयर लाल निशान पर थे. उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 1.87 प्रतिशत यानी 422 अंक की गिरावट लेकर 22,122 के स्‍तर पर बंद हुआ है. निफ्टी पैक के 50 शेयरों में से 5 शेयर हरे निशान पर और 45 शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे हैं.

इन शेयरों में आई गिरावट

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट टेक महिंद्रा में 6.30 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक में 6.25 प्रतिशत, विप्रो में 5.87 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 5.33 प्रतिशत और भारती एयरटेल में 4.87 प्रतिशत दर्ज हुई. वहीं, सबसे अधिक तेजी एचडीएफसी बैंक में 1.78 प्रतिशत, श्रीराम फाइनेंस में 1.76 प्रतिशत, कोल इंडिया में 1.37 प्रतिशत, ट्रेंट में 0.98 प्रतिशत और हिंडाल्को में 0.44 प्रतिशत दर्ज हुई.

लाल निशान पर सारे सूचकांक

बात करें सेक्‍टोरल सूचकांकों की तो आज सभी लाल निशन पर बंद हुए हैं. सबसे अधिक गिरावट निफ्टी आईटी में 4.18 प्रतिशत की दर्ज की गई है. इसके अलावा, निफ्टी ऑटो में 3.92 प्रतिशत, निफ्टी बैंक में 0.82 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.62 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी में 2.62 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया में 3.48 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा में 1.92 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक में 2.83 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.89 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 1.41 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 2.21 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2.38 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 2.22 प्रतिशत, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 1.84 प्रतिशत, निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज में 2.90 प्रतिशत और निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 3.72 प्रतिशत की गिरावट आई.

ये भी पढ़ें :- “ईद पर न करें कुर्बानी…” इस मुस्लिम देश के किंग ने की अपील, जानें वजह

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version