वसंत उत्सव पर चीन में रिकॉर्ड भीड़: रेलवे प्लेटफॉर्म 12306 पर 29.8 करोड़ टिकट बिके

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

चीन स्टेट रेलवे ग्रुप कंपनी के अनुसार, 20 फरवरी को देश की राष्ट्रीय रेलवे प्रणाली से करीब 1.5 करोड़ यात्रियों के सफर करने का अनुमान है, जिसके लिए 1,469 अतिरिक्त यात्री ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. 19 फरवरी को रेलवे नेटवर्क ने 1 करोड़ 35 लाख 39 हजार यात्रियों को सुरक्षित और सुचारू सेवाएं प्रदान कीं. वहीं, 20 फरवरी को सुबह 8 बजे तक आधिकारिक टिकटिंग प्लेटफॉर्म 12306 के जरिए वसंत उत्सव की भीड़ के दौरान कुल 29.8 करोड़ टिकटों की बिक्री दर्ज की जा चुकी थी.

भीड़ से निपटने के लिए विशेष इंतजाम

देश भर के रेलवे विभाग यात्रियों की भारी भीड़ से निपटने के लिए कई उपाय कर रहे हैं, सड़क-रेलवे समन्वय और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं तथा यात्रा को अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित बनाने के प्रयास कर रहे हैं. चीन स्टेट रेलवे ग्रुप की लानचो रेलवे ब्यूरो ग्रुप कंपनी ने कानसु प्रांतीय मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य अस्पताल के सहयोग से लानचो पश्चिम रेलवे स्टेशन पर माताओं, शिशुओं और बच्चों के लिए विशेष चिकित्सा सेवा केंद्र स्थापित किया है.

यात्रियों के लिए अतिरिक्त सुविधाएं और सुरक्षा

चीन स्टेट रेलवे ग्रुप की चिनान रेलवे ब्यूरो की यानचोउ स्टेशन इकाई ने नव वर्ष के फूल खरीदने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ग्रीन चैनल और अलग प्रतीक्षा क्षेत्र की व्यवस्था की है. इसके साथ ही यात्रियों को आसान आवागमन के लिए सुरक्षा जांच और मार्गदर्शन सेवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं. वहीं, चीन स्टेट रेलवे ग्रुप की छंगतू कंपनी ने चाइना सदर्न पावर ग्रिड के कुइयांग बिजली आपूर्ति ब्यूरो के साथ मिलकर शंघाई-खुनमिंग, कुइयांग-नानिंग और कुइयांग-कुआंगचो हाई-स्पीड रेलवे लाइनों के किनारे स्थित बिजली आपूर्ति सुविधाओं का व्यापक निरीक्षण किया. इसका उद्देश्य रेलवे संचालन के दौरान बिजली व्यवस्था की सुरक्षा और यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना है.

Latest News

चुनाव से पहले ममता बनर्जी को बड़ा झटका, कद्दावर मुस्लिम नेता ने दिया इस्तीफा, बोले-TMC में ईमानदार के लिए कोई जगह नहीं

Kolkata: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले लगातार मुस्लिम विधायकों को टीएमसी से अलग होने का सिलसिला जारी है....

More Articles Like This

Exit mobile version