Share Market: गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, निफ्टी भी फिसला

Share Market: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन भी भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज सेंसेक्स (Bse Sensex) 570.60 अंक फिसल कर 66,230.24 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 159.05 अंक टूटकर 19,742.35 अंक पर बंद हुआ. इसके साथ ही अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया दो पैसे मजबूत होकर 83.09  प्रति डॉलर पर क्‍लोज हुआ.

ये भी पढ़ें: लेपाक्षी मंदिर को क्यों कहा जाता है Hanging Pillar Temple, जानिए रहस्य

इस सप्ताह 2 प्रतिशत गिरा सेंसेक्स-निफ़्टी

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों के लंबे समय तक ऊंचा बना रहने के संकेतों के चलते ग्‍लोबल मार्केट में गिरावट के रुख का असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा. इसके साथ ही ऑटो-आईटी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से भी मार्केट में गिरावट दर्ज की गई. इस सप्ताह सेंसेक्स और निफ़्टी अब तक लगभग 2 प्रतिशत तक गिर गए हैं जबकि पिछले सप्ताह दोनों इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचे स्‍तर पर पहुंच गए थे.

यह भी पढ़ें- Amazon ने अपनाया RBI का फैसला, आप भी जल्दी करें, 30 सितंबर है लास्ट डेट

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version