Closing Bell: भारी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, Sensex 800 अंक टूटा, Nifty 19950 से फिसला

Share Market:  Share Market:  ग्लोबल बाजार से मिले कमजोर संकेतों के बीच बुधवार को घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ. दोनों फ्रंटलाइन इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दिखा. बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स लगभग 800 अंक टूटकर 67,000 अंक के लेवल से नीचे पहुंच गया. कारोबार के दौरान यह 66,728 अंक के दिन के निचले लेवल को छू गया. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 238 अंक की गिरावट के साथ 19,895 अंक पर पहुंच गया. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 796.00 अंकों की गिरावट के साथ 66,800.84 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 231.90 अंक टूटकर 19,901.40 के लेवल पर क्‍लोज हुआ. बीएसई में लिस्‍टेड सभी कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2.95 लाख करोड़ रुपये घटकर 320.04 लाख करोड़ रुपये हो गया. 

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version