शेयर बाजार में उतरने जा रही Cult.fit, ₹4,000 करोड़ के IPO की तैयारी, ऋतिक रोशन भी बेचेंगे शेयर

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Cult.fit IPO: देश की बड़ी फिटनेस और वेलनेस कंपनियों में शामिल Cult.fit शेयर बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने IPO लाने के लिए बाजार नियामक SEBI के पास ड्राफ्ट पेपर जमा किए हैं. प्रस्तावित IPO का आकार करीब ₹4,000 करोड़ तक होने का अनुमान है. IPO के तहत कंपनी ₹950 करोड़ के नए शेयर जारी करेगी. इसके अलावा ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए मौजूदा निवेशक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे. OFS में करीब 17.86 करोड़ शेयरों की बिक्री प्रस्तावित है. प्रत्येक इक्विटी शेयर की फेस वैल्यू ₹1 है.

कौन-कौन बेचेंगे अपनी हिस्सेदारी?

IPO के जरिए कंपनी के कई बड़े निवेशक अपने शेयर बेचने की तैयारी में हैं. इनमें टेमासेक, फिटनेस फर्स्ट लक्जमबर्ग, चिराटे वेंचर्स, टाटा डिजिटल, एक्सेल इंडिया, कलारी कैपिटल और श्रोडर्स कैपिटल शामिल हैं. इसके अलावा, Cult.fit के को-फाउंडर मुकेश बंसल, एंजेल निवेशक ब्रूनो राशले, डोली ट्रेडिंग एंड इन्वेस्टमेंट्स, सन एन सैंड होटल्स, एंडिया पार्टनर्स के फाउंडर सतीश आंद्रा और मिंत्रा के पूर्व CEO अनंत नारायणन से जुड़ा फैमिली ट्रस्ट भी हिस्सेदारी बेचने वालों में शामिल है.

ऋतिक रोशन भी बेचेंगे शेयर

अभिनेता ऋतिक रोशन Cult.fit के ब्रांड एम्बेसडर होने के साथ निवेशक भी हैं. उनकी निवेश कंपनी एक्सट्रीम ब्रांड्स भी IPO के जरिए कंपनी में अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा बेचने की तैयारी में है. दिए गए विवरण के मुताबिक, एक्सट्रीम ब्रांड्स 6.10 लाख से अधिक शेयर बेचेगी. Cult.fit में सबसे बड़ी हिस्सेदारी MacRitchie Investments की है, जिसके पास करीब 20.3 प्रतिशत शेयर हैं. इसके बाद एक्सेल की हिस्सेदारी 13.5 प्रतिशत, को-फाउंडर मुकेश बंसल की 8.4 प्रतिशत और कलारी कैपिटल की 7.8 प्रतिशत है. वहीं एटरनल और टाटा डिजिटल के पास क्रमशः 4.9 प्रतिशत और 3.6 प्रतिशत हिस्सेदारी है.

IPO से जुटाए पैसों का कहां होगा इस्तेमाल?

Cult.fit नए शेयर जारी कर जुटाई गई रकम का इस्तेमाल पुराने कर्ज को चुकाने, मौजूदा सेंटर्स के लीज और किराये का भुगतान करने और ब्रांड मार्केटिंग पर खर्च करने की योजना बना रही है. इसके अलावा कंपनी देशभर में नए Cult Elite और Cult Neo सेंटर्स खोलने पर भी रकम खर्च करेगी. इससे कंपनी अपने फिटनेस नेटवर्क का विस्तार करना चाहती है.

77 शहरों में 708 सेंटर्स

Cult.fit का नेटवर्क देश के 77 शहरों तक फैला हुआ है. कंपनी के कुल 708 सेंटर्स हैं और इसके सदस्यों की संख्या करीब 9.87 लाख बताई गई है. प्रस्तावित IPO के जरिए कंपनी अपने कारोबार और फिटनेस सेंटर नेटवर्क को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही है.

यह भी पढ़े: LPG Cylinder Price Today: आज कितने में मिल रहा घरेलू गैस सिलेंडर? चेक करें अपने शहर का ताजा भाव

Latest News

09 July 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज 9 जुलाई 2026, गुरुवार को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि सुबह 10 बजकर 38 मिनट तक रहेगी, जिसके बाद दशमी तिथि शुरू होगी. अश्विनी नक्षत्र दोपहर 2 बजकर 56 मिनट तक रहेगा. जानें आज का राहुकाल, शुभ मुहूर्त, योग, करण और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This