Defence Stocks: 52,000 करोड़ की रक्षा खरीद को मंजूरी, BEL समेत इन डिफेंस शेयरों में जोरदार तेजी

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Defence Stocks: भारत की रक्षा अधिग्रहण परिषद यानी डीएसी की ओर से सेना, नौसेना और वायुसेना के लिए करीब 52,000 करोड़ रुपए के हथियार और रक्षा उपकरण खरीद प्रस्तावों को मंजूरी मिलने के बाद डिफेंस शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली. इस फैसले के बाद भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड, मिश्र धातु निगम, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स और कोचीन शिपयार्ड जैसे शेयरों में खरीदारी बढ़ी.

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर में जोरदार उछाल

सबसे ज्यादा बढ़ने वाले प्रमुख डिफेंस शेयरों में नवरत्न पीएसयू भारत इलेक्ट्रॉनिक्स शामिल रहा. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई पर कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर 2.84 प्रतिशत की तेजी के साथ 429.90 रुपए तक पहुंच गया. दोपहर करीब एक बजे भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का शेयर 1.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 424.10 रुपए पर कारोबार कर रहा था. रक्षा खरीद से जुड़े बड़े फैसले के बाद कंपनी के शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी देखने को मिली.

HAL के शेयर भी चढ़े

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड यानी एचएएल के शेयरों में भी तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर 1.55 प्रतिशत बढ़कर 4,497 रुपए तक पहुंच गया. इसके बाद शेयर में कुछ तेजी कम हुई और यह 0.46 प्रतिशत की मजबूती के साथ 4,449 रुपए पर कारोबार कर रहा था. मिश्र धातु निगम के शेयरों में भी मजबूत खरीदारी देखने को मिली. कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर 3.32 प्रतिशत बढ़कर 441.70 रुपए तक पहुंच गया. खबर लिखे जाने तक शेयर 1.85 प्रतिशत की बढ़त के साथ 435 रुपए पर कारोबार कर रहा था.

मझगांव डॉक के शेयरों में भी बढ़त

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड के शेयरों में भी सकारात्मक रुख देखने को मिला. कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर 2,582 रुपए के ऊपरी स्तर तक पहुंच गया. बाद में शेयर 0.99 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,568 रुपए पर कारोबार कर रहा था. गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स के शेयरों में भी तेजी दर्ज की गई. दिन के कारोबार में कंपनी का शेयर 1.69 प्रतिशत बढ़कर 2,793.30 रुपए तक पहुंच गया. हालांकि बाद में बढ़त कुछ कम हो गई और शेयर 0.15 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 2,751 रुपए पर कारोबार कर रहा था.

कोचीन शिपयार्ड के शेयर में भी हलचल

कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड के शेयरों में भी तेजी देखने को मिली. कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर 1,542 रुपए के उच्च स्तर तक पहुंच गया. रक्षा खरीद प्रस्तावों को मिली मंजूरी के बाद अन्य प्रमुख डिफेंस कंपनियों के साथ कोचीन शिपयार्ड के शेयरों पर भी निवेशकों की नजर बनी रही. शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद ने करीब 52,000 करोड़ रुपए के पूंजीगत खरीद प्रस्तावों के लिए एक्सेप्टेंस ऑफ नेसेसिटी यानी एओएन को मंजूरी दी. इस फैसले के बाद डिफेंस सेक्टर से जुड़े शेयरों में निवेशकों का भरोसा बढ़ता दिखाई दिया. रक्षा अधिग्रहण परिषद देश में रक्षा खरीद से जुड़े मामलों की सबसे बड़ी निर्णय लेने वाली संस्था है. इसकी मंजूरी रक्षा खरीद प्रक्रिया में महत्वपूर्ण मानी जाती है.

एंटी-ड्रोन सिस्टम से मिसाइल तक की होगी खरीद

मंजूर प्रस्तावों में सेना, नौसेना और वायुसेना के लिए कई महत्वपूर्ण रक्षा प्रणालियों और हथियारों की खरीद शामिल है. इनमें एंटी-ड्रोन सिस्टम, मिसाइल, मैन-पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल सिस्टम और मीडियम रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल हथियार सिस्टम शामिल हैं. इसके अलावा बहुत कम दूरी के एयर डिफेंस सिस्टम, कामिकेज ड्रोन, नेवल अनमैन्ड एरियल सिस्टम और अधिक ऊंचाई पर निगरानी रखने वाले प्लेटफॉर्म की खरीद को भी मंजूर प्रस्तावों में शामिल किया गया है.

यह भी पढ़े: Ayushman Bharat Digital Mission: भारत की बड़ी छलांग, 93 करोड़ ABHA अकाउंट से जुड़े 104 करोड़ हेल्थ रिकॉर्ड

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This