Muhurat Trading 2024: 31 अक्टूबर या 1 नवंबर इस दिवाली कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? जानें डिटेल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Muhurat Trading 2024: कुछ ही दिनों में दिवाली आने वाली है. वैसे तो दिवाली पर स्‍टॉक मार्केट की छुट्टी रहती है. लेकिन मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए 1 घंटे के लिए स्‍टॉक मार्केट खुलता है. उस एक घंटे के समय को भाग्यशाली माना जाता है. हर साल स्टॉक एक्सचेंज मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए समय तय करते हैं. मुहूर्त एक भाग्यशाली समय होता है. मान्यता है कि जो करोबारी इस समय कारोबार करते हैं, उनके पैसा कमाने और पूरे साल समृद्धि का आनंद लेने की संभावना ज्‍यादा होती है. यह आमतौर पर दिवाली की शाम को होता है, और अधिकांश लोग इस समय मां लक्ष्मी के सम्मान में शेयर खरीदना पसंद करते हैं.

क्या रहेगा समय

हालांकि अभी तक मुहूर्त ट्रेडिंग के समय की आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. इस संबंध में बीएसई और एनएसई दिवाली से पहले एक अलग अधिसूचना जारी करेंगे. बीएसई की वेबसाइट के मुताबिक, मुहूर्त ट्रेडिंग 01 नवंबर, 2024 (दिवाली – लक्ष्मी पूजन) को होगी. मुहूर्त ट्रेडिंग का समय बाद में अधिसूचित होगा.

पहले क्या रहा है समय

पिछले सालों में, इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट में ट्रेडिंग आमतौर पर शाम 6:15 बजे शुरू होती है और एक घंटे बाद यानी शाम 7:15 बजे समाप्त होती है. कारोबारियों को यह ध्यान रखना चाहिए कि सेशन समाप्त होने से पंद्रह मिनट पहले, सभी इंट्राडे पोजीशन अपने आप समाप्त हो जाएंगी. जो लोग उसी दिन ट्रेडिंग कर रहे हैं, उन्हें इसके लिए सावधानीपूर्वक प्‍लान बनाना चाहिए.

कब से हुई मुहूर्त ट्रेडिंग की शुरुआत

दिवाली पर होने वाली मुहूर्त ट्रेडिंग की बीएसई में शुक्रवार साल 1957 में हुई है. उस दौरान इन्‍वेस्‍टर्स के लिए पहला मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन आयोजित किया गया था. बता दें कि नवंबर में दो दिन शेयर बाजार बंद रहेगा. इनमें दिवाली लक्ष्मी पूजन शुक्रवार, 1 नवंबर 2024 को और प्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु नानक देव शुक्रवार, 15 नवंबर 2024 शामिल है.

ये भी पढ़ें :- Karwa Chauth Daan: करवा चौथ के दिन न करें इन चीजों का दान, वरना दांपत्य जीवन में आ सकती हैं परेशानियां

 

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version