Stock Market: गिरावट लेकर बंद हुआ घरेलू शेयर बाजार, जानिए कितने अंक फिसले सेंसेक्स-निफ्टी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: सोमवार को घरेलू शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ. जून के आखिरी सेशन में बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 452.44 अंक फिसलकर 83606.46 के स्‍तर पर बंद हुआ. इसी तरह, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) 120.75 अंक लुढ़क कर 25,517.05 के स्‍तर पर आ गया. सोमवार के सत्र के दौरान निफ्टी पर टाटा कंज्यूमर, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, हीरो मोटोकॉर्प, मारुति सुजुकी मुख्‍य रूप से नुकसान में रहे, जबकि ट्रेंट, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और जियो फाइनेंशियल के शेयर लाभ में दिखे.

इन स्टॉक्स में दिखी हलचल

खबर के अनुसार, सेक्टोरल मोर्चे पर पीएसयू बैंक इंडेक्स में 2.5 फीसदी की तेजी आई, जबकि रियल्टी, एफएमसीजी, ऑटो, मेटल में गिरावट दर्ज की गई. बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.6 प्रतिशत और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.8 प्रतिशत की तेजी आई.

बीएसई सेंसेक्स की कंपनियों में एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, भारती एयरटेल और एचडीएफसी बैंक मुख्‍य रूप से पिछड़ गए. एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुक्रवार को 1,397.02 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे. मुख्य रूप से बैंक शेयरों में मुनाफावसूली के बीच चार दिन की तेजी के बाद सोमवार को बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्‍स सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई.

वैश्विक बाजार का रुझान

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 इंडेक्‍स और शंघाई का एसएसई कंपोजिट इंडेक्‍स सकारात्मक दायरे में बंद हुआ, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग नीचे बंद हुआ. एक खबर के अनुसार, यूरोपीय बाजारों में गिरावट आई. शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए. वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0. 15 फीसदी गिरकर 67. 67 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया.

ये भी पढ़ें :- सिगाची फार्मा कंपनी में विस्फोट: 12 की मौत, कई घायल, PM मोदी ने किया आर्थिक मदद का ऐलान

 

Latest News

लखनऊ अग्निकांड: LDA वीसी को CM योगी ने किया तलब, अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की मांगी पूरी रिपोर्ट

Lucknow Fire Tragedy: बीते सोमवार को लखनऊ के अलीगंज कोचिंग अग्निकांड में 15 छात्रों की जान चली गई. इस घटना...

More Articles Like This

Exit mobile version