दूरसंचार विभाग की PLI योजना ने ₹4,081 करोड़ के निवेश और ₹78,672 करोड़ की बिक्री के साथ घरेलू दूरसंचार विनिर्माण को दिया बढ़ावा

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
दूरसंचार विभाग ने 24 फरवारी, 2021 को भारत में दूरसंचार और नेटवर्किंग उत्पादों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए ₹12,195 करोड़ के परिव्यय के साथ उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना को अधिसूचित किया। 31 जनवरी, 2025 तक, लाभार्थियों ने ₹4,081 करोड़ का निवेश किया है, जिससे ₹78,672 करोड़ की कुल बिक्री हुई है, जिसमें ₹14,963 करोड़ की निर्यात बिक्री शामिल है। इसके अतिरिक्त, इसने 26,351 व्यक्तियों के लिए रोजगार सृजित किया है।

योजना के दिशा-निर्देशों में निम्नलिखित संशोधन किए गए हैं: 

    1. डिजाइन-आधारित विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए भारत में डिजाइन, विकसित और निर्मित उत्पादों के लिए अतिरिक्त 1% प्रोत्साहन।
    2. उद्योग की आवश्यकताओं के आधार पर अनुमोदित सूची में 11 अतिरिक्त उत्पादों को शामिल किया गया।
    3. योजना अवधि के दौरान किसी भी समय कम्पनियों को अनुमोदित सूची में से एक या अधिक उत्पाद जोड़ने की लचीलापन सुविधा।
    4. कंपनियों के लिए तिमाही आधार पर प्रोत्साहन दावों के लिए आवेदन करने का विकल्प।
पीएलआई योजना में 33 दूरसंचार और नेटवर्किंग उत्पाद शामिल हैं, जिनके बदले कंपनियां प्रोत्साहन का दावा कर सकती हैं। यह जानकारी संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासनी चंद्रशेखर ने 20 मार्च, 2025 को राज्य सभा में एक लिखित उत्तर में दी।
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version