EU के चिप सेक्टर का भविष्य ‘अंधकारमय’, अमेरिका और चीन बन रहे खतरा 

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Europe Chip: चीन के एक्सपोर्ट कंट्रोल, अमेरिका पर टेक्नोलॉजी के लिए निर्भरता और यूरोप की घरेलू इंडस्ट्री की कमजोरियों की वजह से चिप सेक्टर का भविष्य “अंधकारमय” है. ये बात यूरोपीय संघ (EU) की एक रिपोर्ट में कही गई है. यूरोपीय संघ के ‘इंस्टीट्यूट फॉर सिक्योरिटी स्टडीज’ और फ्रांसीसी थिंक-टैंक ‘इंस्टीट्यूट मोंटेन’ की इस स्वतंत्र रिपोर्ट में यह निष्कर्ष निकला है कि जरूरी मिनरल्स और मैग्नेट पर चीन के एक्सपोर्ट कंट्रोल या ताइवान जलडमरूमध्य में युद्ध का जोखिम सप्लाई के लिए बड़े खतरे हैं.

अमेरिकी कानून का डर

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि EU टेक्नोलॉजी (जैसे डिजाइन सॉफ्टवेयर) के लिए अमेरिका पर निर्भर है और इस बात की भी संभावना है कि अमेरिका, यूरोप की सबसे मूल्यवान कंपनी ASML (जो चिप बनाने वाले उपकरण सप्लाई करती है) को चीन में एक्सपोर्ट करने से रोक सकता है. बता दें कि अमेरिकी कांग्रेस एक प्रस्तावित कानून पर बहस कर रही है, जिससे वाशिंगटन को सहयोगी देशों और उनकी कंपनियों पर एकतरफा रूप से एक्सपोर्ट कंट्रोल लगाने की शक्ति मिल जाएगी. रिपोर्ट के सह-लेखक ने बताया कि ” बीजिंग अभी भी सबसे बड़ा खतरा बना हुआ है, लेकिन दूसरे ट्रंप प्रशासन के तहत वाशिंगटन पर निर्भरता कहीं ज्यादा चिंता का विषय बन गई है.”

यूरोप का चिप्स एक्ट 2.0

वहीं, यूरोपीय आयोग ब्लॉक की इंडस्ट्री को मजबूत करने की कोशिश कर रहा है और जून में ‘चिप्स एक्ट 2.0’ का प्रस्ताव रखा था, जिस पर अब EU के कानून निर्माताओं को चर्चा करनी है. इस प्रस्ताव में घरेलू स्तर पर बनी चिप्स की मांग बढ़ाने के लिए इंसेंटिव शामिल हैं और यह वाशिंगटन के “पैक्स सिलिका” (Pax Silica) में भी शामिल हुआ है, जो सहयोगी देशों की सप्लाई चेन को सुरक्षित करने के लिए एक पहल है.

यूरोप के पास क्या है रास्ता

चीन का मुकाबला करने के लिए सहयोगियों के साथ काम करने के अलावा, जोरिस टीर ने कहा कि यूरोप के लिए अपनी ताकत के मौजूदा क्षेत्रों को और बेहतर बनाकर अपनी स्थिति मजबूत करना ही “एकमात्र व्यावहारिक रास्ता” है. इंडस्ट्री, राजनीतिक और एकेडमिक स्रोतों पर आधारित इस रिपोर्ट में यह भी पाया गया कि यूरोप में लगातार ऊंची ऊर्जा कीमतें, प्राइवेट कैपिटल की कमी और चिप्स का इस्तेमाल करने वाली इंडस्ट्रीज में गिरावट जैसे कारकों ने इस सेक्टर की प्रतिस्पर्धा क्षमता को कमजोर किया है.

Latest News

सपने में सफेद नाग का दिखना शुभ या अशुभ? जानिए क्या है इसका मतलब

Swapna Shastra: स्वपन शास्त्र के मुताबिक हर सपने का कोई न कोई संकेत होता है. कुछ सपने डराते हैं...

More Articles Like This

Exit mobile version