Cristiano Ronaldo Retirement: पुर्तगाल के फेमस फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो लगातार इतिहास बनाते नज़र आ रहे हैं. वो फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में खेलने वाले सबसे उम्रदराज प्लेयर बन गए हैं. इसी के साथ उनका इंटरनेशनल करियर अब अंतिम पड़ाव पर पहुंचता नजर आ रहा है. इसी बीच उनकी बहन कैटिया एवेरो ने उनकी रिटायरमेंट को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. जिसने खेल जगत में सनसनी मचा दी है.
कैटिया एवेरो ने किया बड़ा खुलासा
दरअसल, स्पोर्ट्सटीवी से बातचीत के दौरान क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बहन कैटिया एवेरो ने अपने भाई के रिटायरमेंट को लेकर एक बड़ी हिंट दिया है. कैटिया एवेरो ने कहा, “सोर्स से मेरे पास जानकारी है कि रोनाल्डो इस विश्व कप के बाद अलविदा कह सकते हैं. जब तक वह मैदान पर है, मजे लो. आज नहीं, लेकिन ये जल्द होगा. मुझे लगता है कि वह आखिरी बार खेल रहे हैं.”
41 साल के हैं Cristiano Ronaldo Retirement
बता दें कि रोनाल्डो ने 2003 में पुर्तगाल की नेशनल टीम के लिए डेब्यू किया था. उस दौरान वो महज़ 18 साल के थे. रोनाल्डो की गिनती उन 3 खिलाड़ियों में होती है, जिन्होंने 6 वर्ल्ड कप खेले हैं. रोनाल्डो 6 वर्ल्ड कप में गोल करने वाले एकमात्र फुटबॉलर हैं. वो अब 41 साल के हो गए हैं. ऐसे में क़यास लगाए जा रहे कि रोनाल्डो इस वर्ल्ड कप के बाद रिटायरमेंट ले सकते हैं.
क्या बोले फुटबॉलर
अपनी बहन के इस बयान के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो का रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने इस ख़बर को ग़लत बताया है. उन्होंने कहा, “अभी ये बात जरुरी नहीं है. टूर्नामेंट खत्म होने के बाद मेरे पास बहुत समय होगा इस बारे में सोचने के लिए. अपने परिवार से बात करके मैं कोई फैसला लूंगा.” रोनाल्डो ने आगे कहा, “मैं जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लूंगा. जो भी फैसला लूंगा, वो सोच समझकर और शांति से लूंगा. इस समय मेरे लिए जरुरी है कि मैं अपनी टीम की जीत में मदद करूं.”