FD Interest Rate: एफडी कराने वालों की हुई मौज, इस सरकारी बैंक ने बढ़ाए ब्याज रेट्स

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

FD Interest Rate: अगर आप भी अपनी बचत को फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. जहां एक तरफ भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से रेपो रेट में लगातार कटौती के बाद कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज को कम कर दिया है, वहीं दूसरी तरफ बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों को राहत देते हुए कुछ चुनिंदा एफडी योजनाओं पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है. खास बात यह है कि इस फैसले का सबसे ज्यादा फायदा वरिष्ठ नागरिकों और लंबे समय के निवेशकों को मिल सकता है. ऐसे में अगर आप एफडी कराने की योजना बना रहे हैं, तो पहले नए ब्याज दरों के बारे में जान लेना जरूरी है.

3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर बढ़े रेट

बैंक ऑफ इंडिया ने 3 करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाओं के लिए अपनी नई ब्याज दरों का ऐलान किया है. बैंक की ओर से जारी की गई नई दरें 18 मई 2026 से लागू कर दी गई हैं. बैंक ने मुख्य रूप से मध्यम और लंबी अवधि वाली एफडी योजनाओं पर ब्याज दरों में बदलाव किया है. ऐसे समय में जब ज्यादातर बैंक जमा योजनाओं पर रिटर्न घटा रहे हैं, बैंक ऑफ इंडिया का यह फैसला निवेशकों के लिए राहत देने वाला माना जा रहा है.

क्यों खास है बैंक का यह फैसला?

फरवरी 2025 के बाद भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में कुल 125 बेसिस पॉइंट की कटौती की है. आमतौर पर रेपो रेट कम होने के बाद बैंक अपनी जमा योजनाओं और एफडी पर मिलने वाले ब्याज को भी कम कर देते हैं. लेकिन बैंक ऑफ इंडिया ने इसके उलट कदम उठाते हुए चुनिंदा अवधि के लिए ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है. इस फैसले से उन लोगों को ज्यादा फायदा मिल सकता है जो सुरक्षित निवेश के जरिए बेहतर रिटर्न चाहते हैं.

जानिए एफडी पर नए ब्याज दर

एफडी अवधि सामान्य नागरिक वरिष्ठ नागरिक (60-80 वर्ष) सुपर सीनियर नागरिक (80 वर्ष से अधिक)
1 साल से 2 साल से कम 6.50% 7.00% 7.15%
2 साल से 3 साल से कम 6.60% 7.10% 7.25%
3 साल की एफडी 6.70% 7.45% 7.60%

वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा अतिरिक्त फायदा

नई ब्याज दरों के तहत वरिष्ठ नागरिकों और सुपर सीनियर नागरिकों को अतिरिक्त लाभ दिया जा रहा है. बैंक की ओर से इन ग्राहकों के लिए अलग ब्याज दरें तय की गई हैं ताकि उन्हें अपनी बचत पर ज्यादा रिटर्न मिल सके. 3 साल की एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.45% और सुपर सीनियर नागरिकों को 7.60% तक ब्याज मिलेगा. यह सामान्य ग्राहकों के मुकाबले ज्यादा है.

एफडी निवेशकों के लिए क्यों जरूरी है यह अपडेट?

फिक्स्ड डिपॉजिट को लंबे समय से सुरक्षित निवेश का सबसे भरोसेमंद विकल्प माना जाता है. ऐसे में जब अधिकतर बैंक ब्याज दरें कम कर रहे हों और कोई बैंक अपने ग्राहकों को ज्यादा रिटर्न देने की घोषणा करे, तो यह निवेशकों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर बन जाती है.

जो लोग बिना जोखिम के स्थिर रिटर्न चाहते हैं, उनके लिए बैंक ऑफ इंडिया की नई ब्याज दरें एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती हैं. आने वाले समय में दूसरे बैंक भी अपनी जमा योजनाओं में बदलाव कर सकते हैं, इसलिए निवेशकों की नजर अब बैंकिंग सेक्टर पर बनी हुई है.

यह भी पढ़े: Symphony के निवेशकों की बढ़ी टेंशन, कंपनी के घाटे के बाद शेयर धड़ाम

Latest News

लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन ने कृषि यूनियन नेताओं से की बातचीत, कहा युद्ध खत्म करने का रास्ता खोजना मेरा कर्तव्य  

Southern Lebanon: लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन ने स्थानीय कृषि यूनियन नेताओं से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा...

More Articles Like This

Exit mobile version