सस्ता सामान और बेस्ट डील खोजने का नया तरीका, 5 में से 4 भारतीय शॉपिंग के लिए लेंगे AI की मदद

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Festive Shopping AI: त्योहारी सीजन शुरू होते ही बाजार में खरीदारी का माहौल तेज हो जाता है. कपड़े, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू सामान और दूसरे प्रोडक्ट्स की खरीदारी के लिए लोग पहले से बजट तय करने लगते हैं. हालांकि, इस बार खरीदारी के तरीके में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. अब ग्राहक सिर्फ दुकानों और ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर निर्भर नहीं रहना चाहते, बल्कि बेहतर प्रोडक्ट, सही कीमत और अच्छे ऑफर तलाशने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सहारा लेने की तैयारी में हैं.

इनमोबी एडवरटाइजिंग की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में करीब 5 में से 4 खरीदार इस फेस्टिव सीजन में AI आधारित टूल या असिस्टेंट का इस्तेमाल करने की योजना बना रहे हैं. रिपोर्ट के लिए 1,110 लोगों से जानकारी जुटाई गई. देश में आमतौर पर फेस्टिव शॉपिंग का दौर सितंबर से नवंबर के बीच रहता है.

फेस्टिव शॉपिंग पर ज्यादा खर्च करने की तैयारी

सर्वे में शामिल लोगों के बीच इस साल त्योहारी खरीदारी के बजट में बढ़ोतरी का रुझान देखने को मिला है.

  • 77% भारतीय ग्राहकों ने फेस्टिव शॉपिंग के लिए अपना बजट बढ़ाया है.
  • 60% यानी 5 में से 3 लोग इस फेस्टिव सीजन में 10,000 रुपये से ज्यादा खर्च करने की तैयारी में हैं.
  • करीब 60% ग्राहक त्योहारों का सीजन शुरू होने के एक महीने के भीतर खरीदारी करना चाहते हैं.
  • वहीं 29% लोग त्योहार से सिर्फ एक सप्ताह पहले खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं.

सोशल मीडिया और मोबाइल ऐप बन रहे खरीदारी का जरिया

ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते चलन के बीच सोशल मीडिया और मोबाइल ऐप भी ग्राहकों को नए प्रोडक्ट खोजने में मदद कर रहे हैं. कंपनियां फेस्टिव सीजन के दौरान विज्ञापनों और नोटिफिकेशन के जरिए ग्राहकों तक नए प्रोडक्ट और ऑफर पहुंचा रही हैं.

  • करीब 90% भारतीय ग्राहकों की नजर सोशल मीडिया पर दिखने वाले फेस्टिव शॉपिंग कंटेंट पर जाती है.
  • 75% लोग ऐप पर आने वाले नोटिफिकेशन के जरिए नए प्रोडक्ट खोजते हैं.
  • Tier-II शहरों में 10,000 से 25,000 रुपये तक की फेस्टिव शॉपिंग का रुझान देखने को मिला है.
  • 22% Android यूजर्स 25,000 से 50,000 रुपये तक खर्च करने की योजना बना रहे हैं.
  • वहीं iOS यूजर्स में 15% लोग इसी रेंज में खर्च करने की तैयारी में हैं.

AI बताएगा कौन-सा प्रोडक्ट आपके लिए बेहतर

शॉपिंग में AI का इस्तेमाल अब सिर्फ सवालों के जवाब पाने तक सीमित नहीं रह गया है. ग्राहक इसका इस्तेमाल प्रोडक्ट खोजने, अलग-अलग विकल्पों की तुलना करने और अपनी जरूरत के हिसाब से सही सामान चुनने के लिए भी करना चाहते हैं.

  • करीब 80% यानी 5 में से 4 भारतीय शॉपिंग के दौरान AI असिस्टेंट का इस्तेमाल करने की योजना बना रहे हैं.
  • 89% ग्राहक ऑनलाइन खरीदारी के दौरान स्मार्ट सर्च सजेशन का इस्तेमाल करते हैं.
  • करीब 81% लोग प्रोडक्ट खरीदने से पहले वर्चुअल ट्रायल या वर्चुअल ट्राई-ऑन को पसंद करते हैं.
  • 75% ग्राहक चाहते हैं कि AI उनकी जरूरत और पसंद के हिसाब से प्रोडक्ट रिकमेंड करे.

यानी इस फेस्टिव सीजन में भारतीयों की खरीदारी सिर्फ बजट और ऑफर तक सीमित नहीं रहने वाली है. ग्राहक अब AI की मदद से प्रोडक्ट की खोज, तुलना और चयन को भी ज्यादा आसान बनाने की तैयारी में हैं.

यह भी पढ़े: 1 अक्टूबर से आपकी जेब पर पड़ेगा असर, LPG से लेकर बैंक और बस सफर तक बदलेंगे ये नियम

Latest News

भारत के स्टील सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में उत्पादन 3.7% बढ़कर 81.8 मिलियन टन पहुंचा

India Steel Production: भारत के स्टील सेक्टर ने चालू FY26-27 की पहली छमाही में मजबूत प्रदर्शन किया है. घरेलू...

More Articles Like This

Exit mobile version