असम में हादसाः रेलिंग से टकराई बेकाबू कार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, तीन गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Assam Accident: असम से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां कामरूप महानगर जिले में मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर एक हाई स्पीड कार सड़क की रेलिंग से टकरा गई. इस हादसे में एक महिला सहित एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यह जानकारी पुलिस ने दी.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा खेतड़ी इलाके में हुआ, जब कार गुवाहाटी से नगांव जा रही थी. तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायलों को सोनापुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान मोनिमा बेगम (40 वर्ष), रिबुल अली (17) और अमीरुद्दीन (40 वर्ष), जबकि घायलों की पहचान पुटुमाई बेगम (55 वर्ष), अनीसुर सुल्तान (10) और रुस्तम अली (50 वर्ष) के रूप में हुई है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Latest News

मानसा पहुंचे अमित शाह, परविंदर झोटा के परिवार से मुलाकात की, दुख सांझा किया

Amit Shah: पंजाब दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसा में परविंदर सिंह झोटा के घर परिवार से...

More Articles Like This

Exit mobile version