Stock Market: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी की ओपनिंग लेवल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market:आज यानी शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में कारोबार की सपाट शुरुआत हुई है. हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार के दोनों प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्‍स सेंसेक्स-निफ्टी हल्की बढ़त के साथ खुले. बैंक निफ्टी भी हरे निशान पर कारोबार करते दिखा. हालांकि, शेयर बाजार पर बिकवाली का दबाव देखने को मिला. लेकिन दबाव के बावजूद शेयर बाजार हरे निशान पर बना रहा.

सेंसेक्‍स निफ्टी दोनों मजबूत

शुक्रवार की सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 431.72 अंक यानी 0.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72,855.09 अंक के लेवल पर कारोबार करते दिखा. वहीं दूसरी तरफ, एनएसई निफ्टी 146.00 अंक यानी 0.66 प्रतिशत की मजबूती के साथ 22,103.50 पर कारोबार करता दिखा. बता दें कि शुक्रवार की सुबह ग्‍लोबल मार्केट से घरेलू बाजार को सकारात्मक संकेत देखने को मिले.

 इन शेयरों में सबसे ज्‍यादा तेजी

सरकारी शेयरों और मेटल स्टॉक्स में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज की गई है. एनएसई निफ्टी के शेयरों में BPCL, एनटीपीसी, कोल इंडिया, पावर ग्रिड और ONGC के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली. टाटा मोटर्स और एसबीआई के शेयर भी हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे. मेटल शेयरों में हिंडाल्को, जेएसडब्ल्यू स्टील और टाटा स्टील के शेयरों में सबसे ज्यादा मजबूती दर्ज की गई.

ये भी पढ़ें :- Paytm यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब आसानी से बदल सकते हैं UPI ID, जानिए चेंज करने का मैन्युअल प्रोसेस

 

 

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This