Stock Markat: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत हुई है. आज के कारोबार में बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स (BSE Sensex) 142.64 अंक टूटकर 79,848.67 अंक पर कारोबार कर रहा है. वही दूसरी ओर नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) 24.65 अंक फिसलकर 24,299.20 के लेवल पर कारोबार कर रहा है. शुरुआती कारोबार में बैंकिंग स्टॉक्स में भी गिरावट दर्ज की गई है. जबकि आईटी स्टॉक्स में अच्छी तेजी देखने को मिली है. टाटा मोटर्स के शेयर एक बार फिर एक हजार रुपये के पार निकल गया है. आज भी रेलवे स्टॉक्स में शानदार बढ़त आई है.

इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट 

सेंसेक्स में लिस्‍टेड कंपनियों में से टाइटन, एशियन पेंट्स, अदाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट और मारुति के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली. टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर को लाभ हुआ. एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग घाटे में दिखे. जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा जापान का निक्की फायदे में दिखे.

विदेशी निवेशकों ने की खरीदारी

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को पॉजिटिव रुख के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ 86.46 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करते दिखा. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को लिवाल रहे. शुद्ध रूप से 1,241.33 करोड़ रुपये के शेयर की खरीदारी की.

ये भी पढ़ें :- PM Modi Russia Visit: पीएम नरेंद्र मोदी आज रूस दौरे के लिए होंगे रवाना, जानिए क्या है पूरा शेड्यूल

 

Latest News

फाइबर जितना ज्यादा, उतना बेहतर ये जरूरी नहीं, जानें रोजाना के लिए कितनी मात्रा है सही

fibre in our diet: जब भी हेल्दी डाइट की बात आती है तो सबसे पहले ध्यान प्रोटीन, विटामिन और...

More Articles Like This

Exit mobile version