Petrol-Diesel Price: पेट्रोल और डीजल के दाम जारी, जानें आपके शहर में क्या है कीमत

Petrol-Diesel Price Update: सरकारी तेल कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के दाम जारी करती है. बता दें कि आज के लिए तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों को जारी कर दिया है. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट दर्ज की आई है. वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल में 1.91 प्रतिशत की गिरावट आई है. अभी यह 75.42 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. WTI क्रूड ऑयल की कीमत में भी सुस्ती आई है.

फिलहाल यह 1.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79.87 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट के कारण देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी सुस्ती आई है. बता दें कि आज चेन्नई में पेट्रोल और डीजल सस्ता हुआ है.

चार महानगरों में क्‍या पेट्रोल और डीजल के दाम?

नई दिल्ली: यहां पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
मुंबई: यहां पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
कोलकाता: यहां पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
चेन्नई: यहां पेट्रोल 102.63 रुपये, डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

वहीं नोएडा में पेट्रोल 96.65 रुपये, डीजल 90.14 रुपये प्रति लिटर मिल रहा है. यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 96.47 रुपये, डीजल 89.76 रुपये प्रति लिटर मिल रहा है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये, डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version