Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमत में मामूली गिरावट, जानिए कितना हुआ सस्ता

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 14 April 2024: चैत्र नवरात्रि का समय चल रहा है. नवरात्रि के समय काफी लोग सोने औऱ चांदी में निवेश की योजना बनाते हैं. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि आज सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिल रहा है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने के भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 68,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 67,500 रुपए प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 71,610 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 70,880 रुपये प्रति 10 ग्राम की रेट से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो चांदी कल यानी शनिवार को 90,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वो आज 89,000 प्रतिकिलो ग्राम की रेट से बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में गिरावट आया है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 68,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 67,500 रुपए प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 71,610 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 70,880 रुपये प्रति 10 ग्राम की रेट से बिकेगा.

जानिए MP में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 68,080 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 67,380 के दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 71,480 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 70,750 की दर से बिकेगा.

Latest News

UPI Payment Rules: ₹2,000 तक के यूपीआई भुगतान पर नहीं लगेगा कोई शुल्क, सरकार ने किया साफ

UPI Payment Rules: केंद्र सरकार ने ₹2,000 तक के यूपीआई भुगतान को लेकर स्थिति साफ कर दी है. बैंक और भुगतान प्रणाली संचालक ऐसे लेनदेन पर किसी भी तरह का शुल्क नहीं वसूल सकेंगे. रुपे डेबिट कार्ड से ₹2,000 तक के भुगतान पर भी कोई शुल्क नहीं लगेगा.

More Articles Like This

Exit mobile version