Gold Silver Price Today: मार्च के पहले दिन सोने के भाव स्थिर, चांदी के भाव में उछाल; जानिए आज का रेट

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 01 March 2024: शादी विवाह का सीजन चल रहा है. हर तरफ शादियों की धूम है. वहीं, आज से मार्च का महीना भी शुरू हो गया है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि आज सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है, तो वहींं चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिली है. आइए Bankbazaar.com के मुताबिक जानते हैं सोने चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत स्थिर है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 58,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,530 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी की कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. बता दें कि जो चांदी कल यानी गुरुवार को 75,500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वो आज 75,700 रुपए प्रति किलो की दर से बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत स्थिर है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 58,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,530 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी दर से बिकेगा.

जानिए MP में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 58,580 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 58,480 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,510 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 61,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

यह भी पढ़ें: तीसरी तिमाही में शानदार 8.4% रही GDP ग्रोथ, Pm मोदी बोले- ‘हमारे प्रयासों से और ज्यादा बढ़ेगी ये रफ्तार’

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This