Gold Silver Price Today: चांदी की कीमत में जरा सी उछाल, नहीं बढ़ा सोने का भाव

Must Read

Gold Silver Price Today, Sona Chandi Ke Bhav: रक्षाबंधन का त्यौहार नजदीक है. ऐसे में यदि आप बहन को महंगा तोहफा यानी सोने-चांदी के ज्वेलरी देने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सोने की दाम में गिरावट होने के बाद से कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखने को मिला है. जबकि चांदी की कीमत में जरा सा उछाल देखने को मिला है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने की कीमत में नहीं हुआ बदलाव
Bankbazaar.com के मुताबिक सोने की कीमत में गिरावट के बाद से पिछले कुछ दिनों से स्थिर बना हुआ है. यानी जो 22 कैरेट सोना राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में कल यानी सोमवार को 55,100 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिका, वो आज भी इसी रेट पर बिकेगा. वहीं अगर बात की जाए 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 57,860 प्रति 10 ग्राम बिका, वो आज भी इसी दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत में उछाल
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत में जरा सा उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो चांदी कल यानी सोमवार को 76,500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकी. वो आज 76,700 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

UP में सोने की कीमत
Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो जो सोना कल यानी सोमवार को 55,100 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिका, वो आज भी उसी कीमत पर बिकेगा. वहीं अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 57,860 प्रति 10 ग्राम बिका, वो आज भी उसी दर से बिकेगा.

मध्य प्रदेश में सोने चांदी का भाव
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो यहां जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 55,030 रुपये प्रति 10 ग्राम से बिका, वो आज भी इसी दर से बिकेगा. वहीं अगर बात की जाए 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 57,780 रुपये प्रति 10 ग्राम के दर से बिक रहा था, वो आज भी इसी दर से बिकेगा. यानी कुल मिलाकर आज सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है.

ये भी पढ़ेंः लखनऊ में झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली निजात; जानिए मौसम का हाल

Latest News

80th Independence Day: ‘ध्वजारोहण से लेकर वंदे मातरम तक, लाल किले पर पहली बार हुई ये 6 चीजें

80th Independence Day Theme: आज भारत 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. हर साल की तरह इस बार भी...

More Articles Like This