लखनऊ में झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली निजात; जानिए मौसम का हाल

Must Read

Weather Update: राजधानी लखनऊ में झमाझम बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. सुबह से हो रही बारिश से तापमान में कमी दर्ज की गई है. बारिश के कारण कई हिस्सों में जलजमाव की स्थिति देखने को मिली है. लखनऊ के साथ प्रदेश के अन्य हिस्सों में हल्की से भारी बारिश देखने को मिली है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है. मौसम विभाग के अनुसार आज दिन भर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारिश का दौर जारी रहेगा. आगामी एक से दो दिनों तक ये सिलसिला जारी रहेगा. बता दें पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में उमस भरी गर्मी के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान
उत्तर प्रदेश आंचलिक मौसम केंद्र की मानें प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना है. वहीं, मंगलवार को भी हल्की बारिश के कारण मौमस सुहाना रहेगा. प्रदेश के पूर्वी हिस्सें में कुछ जगहों पर बिजली गिरने की संभावना है. पूर्वांचल के कुछ जिलों में भारी से भारी बारिश की संभावना है.

जानिए आज का तापमान
मंगलवार को राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. साथ ही कानपुर, इटावा, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, हरदोई, चुर्क, बहराइच, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी और बलिया में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से लेकर 37 डिग्री रहने की उम्मीद है. वहीं, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से लेकर 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान है.

Latest News

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

दीपावली के अवसर पर भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क की ओर से विशेष कार्यक्रम ‘स्वर्णिम संध्या’ का आयोजन किया गया....

More Articles Like This