Gold Silver Price Today: सोने और चांदी के भाव में बंपर बढ़ोत्तरी, जानिए आज की कीमत

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 17 May 2024: अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि आज सोने-चांदी की कीमत में भारी उछाल आया है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में उछाल देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 68,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 68,850 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 71,560 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 72,290 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी की कीमत तो आज चांदी के भाव में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो चांदी कल यानी गुरुवार को 91,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी, वो आज 92,500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी सोने की कीमत में उछाल आया है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 68,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 68,850 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 71,560 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 72,290 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए MP में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोना महंगा हुआ है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 68,030 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 68,730 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल  71,430 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 72,170 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

यह भी पढ़ें: Maharashtra News: अब तक हुए चार चरण के चुनाव में लगभग पूर्ण बहुमत प्राप्त कर चुकी है भाजपा: डॉ दिनेश शर्मा

Latest News

पहली बार भारत आ रहे जापानी फाइटर जेट, पाक सीमा पर दिखाएंगे करतब, अमेरिका देगा ‘पेट्रोल पंप’

Japan F 2A Fighter Jets India: भारत और जापान के बीच सैन्‍य संबंध इस समय नई ऊंचाइयों को छू...

More Articles Like This

Exit mobile version