Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमत में बंपर उछाल, खरीदारी से पहले जान लीजिए भाव

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 21 June 2024: अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमत में भारी उछाल देखने मिला है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 67,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 67,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 70,560 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 70,770 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी के भाव में उछाल देखने को मिली है. बता दें कि जो चांदी कल यानी गुरुवार को 95,600 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी, वो आज 97,100 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 67,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 67,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 70,560 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 70,770 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 67,080 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 67,280 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 70,430 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 70,640 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

यह भी पढ़ें: 

Latest News

01 March 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

01 March 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा...

More Articles Like This

Exit mobile version