Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमत में फिर गिरावट, जानिए कितना हुआ सस्ता

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 26 April 2024: शादी विवाह का सीजन चल रहा है. अगर आपके भी घर या रिश्तेदारी में शादी है और आप सोेने-चांदी की खरीददारी करना चाहते हैं या आप गोल्ड सिल्वर में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए अच्छी खबर है. बता दें कि आज सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिल रहा है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने के भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 67,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 67,250 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 70,980 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 70,610 प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो चांदी कल यानी गुरुवार को 86,500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वो आज 86,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 67,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 67,250 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 70,980 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 70,610 प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए MP में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोना सस्ता हुआ है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 67,380 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 67,130 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 70,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 70,490 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

Latest News

AI Summit में भारत की AI ताकत देखने का मौका, लाखों लोग पहुंच रहे — पेरिस से भी बड़ा आयोजन

राजधानी दिल्ली में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में भारी भीड़ उमड़ी है. इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में भारत की AI उपलब्धियों और भविष्य की तकनीकों का प्रदर्शन किया जा रहा है.

More Articles Like This

Exit mobile version