Gold Silver Price: लंबे उछाल के बाद सोने-चांदी के भाव स्थिर, जानिए कीमत

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 29 April 2024: शादी विवाह का सीजन समाप्त हो गया है. वहीं, अक्षय तृतीया का पर्व नजदीक है. अक्षय तृतीया पर लोग जमकर सोने-चांदी के आभूषणों की खरीददारी करते हैं. अगर आप भी सोेने-चांदी की खरीददारी करना चाहते हैं या आप गोल्ड सिल्वर में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए अच्छी खबर है. बता दें कि आज सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने के भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत स्थिर है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी रविवार को 67,850 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 71,240 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी की कीमत भी स्थिर है. बता दें कि जो चांदी कल यानी रविवार को 87,500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वो आज भी उसी दर से बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी रविवार को 67,850 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 71,240 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी दर से बिकेगा.

जानिए MP में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत स्थिर है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी रविवार को 67,730 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 71,120 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी दर से बिकेगा.

Latest News

Gold Silver Price Today: धनतेरस से पहले सोना 4,800 और चांदी 9,000 रुपये महंगी, खरीदारी से पहले जान लें आज के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: धनतेरस से ठीक एक दिन पहले सोने और चांदी की कीमतों में आई जोरदार तेजी...

More Articles Like This