Gold Silver Price Today: सोने-चांदी में बड़ी गिरावट, करीब 14,500 रुपये तक टूटे दाम

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को जोरदार गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों को बड़ा झटका लगा है. घरेलू बाजार में सोने का दाम 1.37 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे फिसल गया, जबकि चांदी भी 2.13 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर से नीचे आ गई. इस गिरावट के पीछे वैश्विक बाजार में कमजोरी, बढ़ती ब्याज दरों की आशंका और मिडिल ईस्ट में जारी तनाव को प्रमुख वजह माना जा रहा है.

यह भी पढ़े: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास शिप पर ड्रोन से हुआ हमला, युद्ध ने मचाई तबाही

MCX पर सोने में तेज गिरावट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 2 अप्रैल 2026 के सोने के कॉन्ट्रैक्ट में भारी गिरावट देखी गई. इसकी कीमत 7,619 रुपये यानी 5.27% टूटकर 1,36,873 रुपये पर पहुंच गई.

कारोबार के दौरान सोने ने 1,36,403 रुपये का न्यूनतम और 1,40,158 रुपये का उच्चतम स्तर छुआ. यह गिरावट हाल के दिनों की सबसे बड़ी गिरावटों में से एक मानी जा रही है.

चांदी भी फिसली, कीमतों में भारी कमजोरी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेज गिरावट दर्ज की गई. 5 मई 2026 के कॉन्ट्रैक्ट में चांदी 14,495 रुपये यानी 6.39 प्रतिशत गिरकर 2,12,277 रुपये प्रति किलो पर आ गई. कारोबार के दौरान चांदी ने 2,11,086 रुपये का न्यूनतम और 2,17,702 रुपये का उच्चतम स्तर छुआ.

 अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का रुख बना हुआ है. कॉमेक्स पर सोना करीब 5.50 प्रतिशत गिरकर 4,359 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी 6.65 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 65.08 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी.

गिरावट की वजह क्या है?

विशेषज्ञों के मुताबिक, बढ़ती महंगाई की चिंताओं और ब्याज दरों में संभावित बढ़ोतरी ने निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश (Safe Haven) से कम कर दिया है. इसके अलावा, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव ने वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बढ़ा दी है. हाल ही में अमेरिका की ओर से ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर सख्त चेतावनी दी गई, जिसके जवाब में ईरान ने भी कड़ा रुख अपनाया है.

आगे क्या हो सकता है?

विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ता है, तो इसका असर सोने-चांदी के बाजार पर लगातार देखने को मिल सकता है. फिलहाल, निवेशकों को बाजार में उतार-चढ़ाव के लिए तैयार रहने की सलाह दी जा रही है, क्योंकि वैश्विक हालात अभी भी अस्थिर बने हुए हैं.

यह भी पढ़े: सोनीपत में हादसाः दुर्घटनाग्रस्त हुई हाई स्पीड कार, दो युवकों की मौत, तीन गंभीर

Latest News

मॉरीशस में ‘बिहार फेस्टिवल 2026’ का भव्य आयोजन. तीन दिनों तक झलकी बिहार की संस्कृति और विरासत

मॉरीशस में आयोजित बिहार फेस्टिवल 2026 में बिहार की संस्कृति, कला और परंपरा की झलक देखने को मिली. कार्यक्रम ने भारत-मॉरीशस संबंधों को और मजबूत किया.

More Articles Like This

Exit mobile version