सोनीपत में हादसाः दुर्घटनाग्रस्त हुई हाई स्पीड कार, दो युवकों की मौत, तीन गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sonipat Accident: हरियाणा सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां तेज रफ्तार की वजह से दो युवकों के जीवन पर ब्रेक लग गया. सोमवार को तड़के सोनीपत जिले में हाई स्पीड कार दुर्घटना का शिकार हो गई. इस हादसे में जहां दो युवकों की मौत हो गई, वहीं तीन गंभीर रूप से घायल है और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

रेलिंग से टकराई तेज रफ्तार रफ्तार बेकाबू कार

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से पांच युवक होंडा अमेज कार में सवार होकर मुरथल पहुंचे थे. ये युवक देर रात परांठे खाने के बाद वे वापस दिल्ली आ रहे थे. इसी दौरान सोमवार की सुबह करीब चार बजे हाई स्पीड कार से चालक नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे लगी रेलिंग तोड़ते हुए दुर्घटना का शिकार हो गई.

हादसे में इन युवकों की हुई मौत

इस हादसे में विशाल (25 वर्ष) पुत्र श्याम, निवासी नंद नगर, दिल्ली और बिलाल (36 वर्ष) पुत्र अब्दुल, निवासी चांदबाग, दिल्ली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार उनके तीन अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. तत्काल घायलों को पहले पीजीआई रोहतक रेफर किया गया था, लेकिन परिजन उन्हें दिल्ली ले गए, जहां किसी निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है.

पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई. शवों को कब्जे में लेकर पास्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

Sensex Closing Bell: बड़ी गिरावट के साथ बंद भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी ने छुआ 52 हफ्तों का निचला स्तर

Sensex Closing Bell: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार के कारोबार सत्र में भारी गिरावट देखी गई है. इस दौरान...

More Articles Like This

Exit mobile version