Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत में बंपर गिरावट, जानिए कितना हुआ सस्ता

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 10 December 2023: शादी-विवाह का सीजन चल रहा है. ऐसे में इन दिनों सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के खरीदारों की संख्या बढ़ गई है. अगर आपके भी घर या रिश्तेदारी में शादी है और आप सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी करने वाले हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिला है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने की कीमत में गिरावट(Delhi Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रहा है़. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 58,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 58,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,640 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 61,060 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत में भारी गिरावट (Delhi Silver Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी कीमत में आज भारी गिरावट देखने को मिला है. बता दें कि जो चांदी कल यानी शनिवार को 80,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वो 78,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

UP में भी सस्ता हुआ सोना (UP Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 58,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 58,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,640 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 61,060 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए MP में सोने का भाव (MP Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक वहीं, अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में गिरवाट देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 58,580 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था वो आज 58,030 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,510 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 60,930 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिकेगा. यानी कुल मिलाकर आज सोने-चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिला है.

ये भी पढ़ें- Money Plant Tips: मनी प्लांट में बांध दें ये चमत्कारी चीज, झमाझम होगी नोटों की बारिश

Latest News

01 March 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

01 March 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा...

More Articles Like This

Exit mobile version