Gold Silver Price Today: सोने के भाव में गिरावट, चांदी की बढ़ी चमक, जानिए आज के ताजा भाव

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 10 January 2024: अगर आप सोने-चांदी के खरीदारी की योजना बना रहे हैं, या आप सोने में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यह आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत में बदलाव देखने को मिला है. जहां एक ओर सोने के दामों में गिरावट देखने को मिली है तो वहीं चांदी के भाव बढ़ें हैं. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने की कीमत में गिरावट (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी मंगलवार को 58,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 58,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,740 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 61,640 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए चांदी की कीमत  

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी की कीमत में उछाल देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो चांदी कल यानी मंगलवार को 77,800 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वो आज 78,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

UP में भी कम हुए सोने के भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी मंगलवार को 58,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 58,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,740 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 61,640 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए MP में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक वहीं, अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी मंगलवार को  58,680 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी 58,580 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,610 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 61,510 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

यह भी पढ़ें: Ira Khan-Nupur Shikhare Sangeet: लाडली आयरा की संगीत में आमिर खान, किरण राव और भाई आजाद ने गाया गाना, देखें वीडियो

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version