Gold Silver Price Today: आज बढ़ी सोने की चमक, चांदी लुढ़की; जानिए आज का भाव

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 02 February 2024:  शादी-विवाह का सीजन चल रहा है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं या आप सोने में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छी खबर है. बता दें कि सोने-चांदी की कीमत में लंबे समय से उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. इस कड़ी में आज सोने की भाव में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. वहींं, चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत

दिल्ली में सोने की कीमत (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 59,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 59,150 की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,950 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 62,110 की दर से बिकेगा.

चांदी के भाव जानिए (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी की कीमत भी में गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि जो चांदी कल यानी गुरुवार को 78,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वो आज 77,800 की दर से बिकेगी.

UP में भी बढ़े सोने के भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी सोने की कीमत में इजाफा देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 59,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 59,150 की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,950 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 62,110 की दर से बिकेगा.

जानिए MP में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक वहीं, अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 58,880 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 59,030 की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,820 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 61,980 दर से बिकेगा.

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Prices: कहीं महंगा, तो कहीं सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Latest News

Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगा धन लाभ और कौन रहे सावधान, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: आज बुधवार, 8 जुलाई 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग...

More Articles Like This