Gold Silver Price Today: सोने के भाव स्थिर, चांदी के दाम में मामूली उछाल, जानिए कीमत

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 02 July 2024: अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. वहीं, चांदी के भाव में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रहा है आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में स्थिर है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 67,250 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 70,610 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज भी उसी रेट से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी के भाव में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो चांदी कल यानी सोमवार को 94,500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी, वो आज 94,700 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी सोने की कीमत स्थिर है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 67,250 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 70,610 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज भी उसी रेट से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत स्थिर है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 67,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी रेट से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 70,510 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी रेट से बिकेगा.

Latest News

भारत की सफाई ‘असंतोषजनक’, दिल्ली एयरपोर्ट पर तारिक रहमान के सलाहकार को रोके जाने पर भड़का बांग्लादेश

Dhaka: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार के साथ हुई घटना पर...

More Articles Like This

Exit mobile version