Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत में जरा सा उछाल, जानिए कितना हुआ महंगा

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 03 February 2024:  शादी-विवाह का सीजन चल रहा है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं या आप सोने में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो यह आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सोने-चांदी की कीमत में लंबे समय से उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. इसी क्रम में आज सोने-चांदी की कीमत में जरा सा उछाल देखने को मिल रहा है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने की कीमत उछाल (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 59,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज  59,300 की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 62,110 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 62,270 की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत में भी उछाल (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी की कीमत में भी उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो चांदी कल यानी शुक्रवार को 77,800 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वो आज भी 78,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

UP में भी नहीं बढ़े सोने के भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी सोने की कीमत में उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 59,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज  59,300 की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 62,110 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 62,270 की दर से बिकेगा.

जानिए MP में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक वहीं, अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 59,030 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 59,180 की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,980 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 62,140 दर से बिकेगा.

ये भी पढ़ें-

Google Bard पर बना सकते हैं AI Images, कर सकेंगे ये काम

Latest News

Amarnath Yatra 2026:अमरनाथ में बर्फ से बने बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई सामने, 3 जुलाई से शुरू होगी यात्रा

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु उनके दरबार पहुंचते हैं....

More Articles Like This

Exit mobile version