Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत में गिरावट, जानिए कितना हुआ सस्ता

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 04 February 2024:  शादी-विवाह का सीजन चल रहा है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं या आप सोने में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो यह आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि आज सोने-चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिला है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

 

सोना हुआ सस्ता (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 59,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 59,100 की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 62,270 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 62,060 की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत में गिरावट (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिला है. बता दें कि जो चांदी कल यानी शनिवार को 78,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वो आज भी  77,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

यूपी में भी सस्ता हुआ सोना

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 59,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 59,100 की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 62,270 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 62,060 की दर से बिकेगा.

 

जानिए MP में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक वहीं, अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 59,180 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 58,980 की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 62,140 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 61,930 दर से बिकेगा.

Latest News

होली पर होगा चंद्र ग्रहण का साया, जानिए समय और सूतक काल; क्‍या भारत में भी होगा दृश्‍यमान?

Chandra Grahan 2026: 17 फरवरी को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगा था, वहीं अब चंद्र ग्रहण भी लगने...

More Articles Like This