Gold Silver Price Today: रामनवमी पर सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका, आज औंधे मुंह गिरे दाम, जानें ताजा रेट

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today: आज रामनवमी का त्योहार मनाया जा रहा है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 85,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 84,100 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 89,250 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 88,310 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 1,03,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल तक 1,08,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 85,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 84,100 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 89,250 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 88,310 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 84,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 84,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 88,990 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 88,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

ये भी पढ़ें- विश्व के सनातनियों के आस्था का केंद्र श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में किया जा रहा अखंड रामायण पाठ

Latest News

19 August 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

19 अगस्त 2026 बुधवार को श्रावण शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि रहेगी. जानें आज का नक्षत्र, योग, करण, राहुकाल, शुभ मुहूर्त, चंद्र राशि, सूर्योदय-सूर्यास्त और तुलसीदास जयंती से जुड़ी जानकारी.

More Articles Like This