Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत में भारी गिरावट, जानिए कितना हुआ सस्ता

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 07 August 2024: रक्षाबंधन का पर्व नजदीक है. अगर आप इस खास त्यौहार पर अपने बहनों को सोने-चांदी का आभूषण गिफ्ट करना चाहते हैं तो यह आपके लिए अच्छी खबर है. बता दें कि आज सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत में बंपर गिरावट देखने को मिल रहा है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी मंगलवार को 65,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 64,900 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 68,990 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 68,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत भारी गिरावट देखने को मिल रहा है. बता दें कि सर्राफा बाजार में जो चांदी मंगलवार को 91,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वह आज  87,500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी सोना सस्ता मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी मंगलवार को 65,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 64,900 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 68,990 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 68,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोना सस्ता हुआ है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी मंगलवार को 65,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वह आज 64,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 68,880 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 68,040 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर दर से बिकेगा.

Latest News

Delhi Traffic Alert: आज कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन, मेट्रो स्टेशन भी बंद; घर से निकलने से पहले पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Alert: दिल्ली में कानून-व्यवस्था से जुड़ी परिस्थितियों को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है....

More Articles Like This