Gold Silver Price: लंबे उछाल के बाद आज नहीं बढ़े सोने-चांदी के भाव, जानिए कीमत

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 08 April 2024: अब से कुछ दिनों बाद खरमास समाप्त हो जाएगा और एक बार फिर शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे. शादी-विवाह के इस सीजन में अगर आप सोने-चांदी की खरीदारी करने वाले हैं या सोने-चांदी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो यह आपके लिए महत्वपूर्ण खबर है. बता दें कि सोने-चांदी की कीमत में आज लंबे उछाल के बाद कोई बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी रविवार को 66,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 69,670 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी रेट से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो चांदी कल यानी रविवार को 87,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वो आज भी उसी रेट से बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी रविवार को 66,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 69,670 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी रेट से बिकेगा.

जानिए MP में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत स्थिर है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी रविवार को 66,230 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 69,540 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी दर से बिकेगा.

Latest News

इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तान नेवी ने की उकसावे वाली हरकत, भारत ने दी चेतावनी

International Waters Clash: इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तान नेवी ने बेहद खतरनाक और उकसावे वाली हरकत की है. दरअसल, पाकिस्तानी...

More Articles Like This

Exit mobile version