Gold Silver Price Today: होली से पहले सोने और चांदी की कीमत में भारी गिरावट, जानिए ताजा रेट

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today: होली का त्योहार कुछ ही दिनों में आने वाला है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी मंगलवार को 81,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 81,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 85,580 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 85,260 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 1,07,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल तक 1,08,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी मंगलवार को 81,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 81,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 85,580 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 85,260 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी मंगलवार को 81,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 81,100 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 85,370 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 85,160 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

ये भी पढ़ें- Petrol Diesel Price: 12 मार्च को क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत, यहां चेक करें रेट

Latest News

इस्लामाबाद के खिलाफ लगातार प्रदर्शन जारी, रावलाकोट में जुटे 50 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारी

Protest in PoK: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में विरोध प्रदर्शन थमने का नाम ही नही ले रहा...

More Articles Like This

Exit mobile version