Gold Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी चमक पड़ी फीकी, जानिए ताजा रेट

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today: शादी विवाह का सीजन चल रहा है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 91,450 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 89,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 96,020 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 94,290 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 1,09,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल तक 1,10,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 91,450 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 89,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 96,020 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 94,290 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 91,250 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 89,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 95,810 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 94,080 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

ये भी पढञें- श्रीसिद्धिविनायक मंदिर में मनाई गई पुष्टिपति विनायक जयंती, आचार्य Pawan Tripathi ने किया विशेष पूजन-हवन

Latest News

ईरान ने बंद किया होर्मुज: IRGC ने जहाज पर चलाईं गोलियां, अमेरिकी सेना ने शुरू किए हमले

Iran Strait Of Hormuz Closure: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा ईरान के इस्लामिक...

More Articles Like This

Exit mobile version