Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में मामूली गिरावट, चांदी के बढ़े भाव; जानिए रेट

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 14 August 2024: रक्षाबंधन का पर्व नजदीक है. कई लोग अपनी बहनों के गिफ्ट में सोने और चांदी के आभूषण देते हैं. अगर आप भी ऐसा करने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए महत्वपूर्ण खबर है. दरअसल, आज सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में मामूली गिरावट तो चांदी की कीमत में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी मंगलवार को 65,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 66,650 रुपये प्रति 10 ग्राम की दरसे बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 68,990 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 69,980 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में उछाल देखने को मिल रहा है. बता दें कि सर्राफा बाजार में जो चांदी मंगलवार को 87,500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वह आज  88,500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर सेबिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी मंगलवार को 65,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 66,650 रुपये प्रति 10 ग्राम की दरसे बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 68,990 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 69,980 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोना सस्ता हुआ है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी मंगलवार को 65,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वह आज  66,550 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 68,880 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 69,880 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

Latest News

World Suicide Prevention Day 2026: चुप्पी तोड़ें, जिंदगी बचाएं! आत्महत्या रोकथाम के लिए जरूरी है संवेदनशील बातचीत

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस हर साल 10 सितंबर को मनाया जाता है. इसका उद्देश्य आत्महत्या को लेकर जागरूकता बढ़ाना, सामाजिक कलंक कम करना और जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाने के महत्व को समझाना है.

More Articles Like This