Gold Silver Price Today: मकर संक्रांति पर चमकी सोने और चांदी की कीमत, जानिए आज के ताजा रेट

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today: आज देशभर में मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जा रहा है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 74,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 74,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 77,860 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 78,120 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 1,02,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल तक 1,01,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 74,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 74,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 77,860 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 78,120 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 73,950 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो 74,200 आज रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 77,650 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 77,910 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

ये भी पढ़ें- Maha Kumbh 2025 Snan: मकर संक्रांति पर पहला अमृत स्नान शुरू, अखाड़ों के संत संगम में लगा रहे आस्था की डुबकी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version