Gold Silver Price Today: होली पर सोने और चांदी की कीमतों ने ब्रेक किए सारे रिकॉर्ड, जानिए ताजा रेट

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today: आज देशभर में होली का त्योहार मनाया जा रहा है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमत में बंपर उछाल देखने को मिला है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 81,650 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 82,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 85,730 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 86,310 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में बंपर उछाल देखने को मिला है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 1,10,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल तक 1,09,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 81,650 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 82,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 85,730 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 86,310 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 81,550 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 82,100 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 85,630 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 86,210 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

ये भी पढ़ें- इसरो ने देश को दिया बड़ा तोहफा, स्पैडेक्स उपग्रह सफलतापूर्वक अनडॉक; चंद्रयान-4 समेत इन मिशनों के लिए साफ हुआ रास्ता

Latest News

वसंत उत्सव पर चीन में रिकॉर्ड भीड़: रेलवे प्लेटफॉर्म 12306 पर 29.8 करोड़ टिकट बिके

चीन स्टेट रेलवे ग्रुप कंपनी के अनुसार, 20 फरवरी को देश की राष्ट्रीय रेलवे प्रणाली से करीब 1.5 करोड़...

More Articles Like This

Exit mobile version